
iPhone की नकली एसेसरीज बिल्कुल ओरिजिनल जैसी! एप्पल की ऑडिट टीम के छापे में खुलासा
AajTak
देहरादून पुलिस और एप्पल की ऑडिट टीम ने चकराता रोड पर स्थित चार मोबाइल दुकानों पर छापा मारा और एप्पल कंपनी के लाखों रुपये की नकली एसेसरीज बरामद की है. पुलिस की इस कार्रवाई पर आसपास के दुकानदारों में खलबली मच गई. पुलिस का कहना है कि ऐसे मामलों से सख्ती से निपटा जाएगा.
कहीं आप ब्रांडेड कंपनियों के महंगे मोबाइल फोन की एसेसरीज किसी लोकल दुकान से तो नहीं खरीद रहे हैं. अगर खरीद रहे हैं, तो सावधान हो जाइए. क्योंकि नकली सामान को असली बताकर बेचा जा रहा है. ऐसे ही मामले का खुलासा देहरादून में हुआ है. जहां कई दुकानदार एप्पल के नकली केबल, चार्जर, बैटरी, कवर और यूएसबी केबल बेच रहे थे.
देहरादून पुलिस और एप्पल की ऑडिट टीम ने चकराता रोड पर स्थित चार मोबाइल दुकानों पर छापा मारा और एप्पल कंपनी के लाखों रुपये की नकली एसेसरीज बरामद की. पुलिस की इस कार्रवाई पर आसपास के दुकानदारों में खलबली मच गई. दरअसल 30 जनवरी को संदीप तंवर नाम के शख्स ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि चकराता रोड पर कुछ दुकानदार एप्पल मोबाइफोन की डुप्लीकेट एसेसरीज लोगों को ओरिजिनल बताकर बेच रहे हैं.
इस शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एप्पल कंपनी की ऑडिट टीम और स्थानीय पुलिस ने छापा मारकर चार दुकानों से लाखों का नकली सामान बरामद किया. जिसमें कई नकली मोबाइल फोन तक मिले. पुलिस ने जिन दुकानों पर छापे मारे थे उनमें साईं मोबाइल, गढ़वाल मोबाइल, सतगुरु मोबाइल और गुरु कृपा मोबाइल शॉप है. साईं मोबाइल शॉप से 77 नकली एप्पल के मोबाइल कवर मिले, इसके अलावा नकली एप्पल मोबाइल यूएसबी केबल 9 और दो नकली एप्पल मोबाइल चार्जर बरामद हुए है.
वहीं इस मामले पर एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने बताया कि बीते दिनों एप्पल के प्रतिनिधि उसने मिलने आए थे और उन्होने शिकायत में बताया था कि देहरादून में एप्पल के नाम पर फर्जी सामान बेचा जा रहा है, जिसके बाद डीआईजी एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने स्थानीय पुलिस को दुकानदारों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे. पुलिस का कहना है कि ऐसे मामलों से सख्ती से निपटा जाएगा.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











