
Interview Questions: वो कौन सा जानवर है जो अंडे और दूध दोनों देता है? जानिए जवाब
AajTak
Interview Questions: सरकारी नौकरी पाने की तैयारी में जुटे छात्रों को ऐसे ट्रिकी सवालों की तैयारी जरूरी होती है. अक्सर इंटरव्यू में ऐसे सवाल पूछे जाते हैं जिनके जवाब सामान्य किताबों में नहीं मिलते. आइये आपको बताते हैं कुछ ऐसे ही सवाल और उनके जवाब.
Interview Questions: सरकारी नौकरी के लिए जो इंटरव्यू होता है उसमें इस तरह से घुमाकर सवाल पूछे जाते हैं कि अच्छे से अच्छा कैंडिडेट कन्फ्यूज हो जाता है. वह सरल से सवाल का गलत उत्तर दे बैठता है. यह सवाल कैंडिडेट का आईक्यू लेवल चेक करने के लिए किए जाते हैं. इंटरव्यू के दौरान आस-पास की चीजों या घटनाओं से जुड़े सवाल पूछे जाते हैं. यह सवाल अजीबो-गरीब होते हैं. यहां हम कुछ ऐसे ही सवालों के बारे में बताएंगे जो अक्सर इंटरव्यू में आते हैं. तो आइए जानते हैं इन सवालों के जवाब.
सवाल- ऐसा कौन सा जानवर है जो दूध और अंडे दोनों देता है? जवाब- प्लैटीपस और एकिड्ना. दोनो ही स्तनधारी जीव हैं मगर संतान पैदा करने के लिए अंडे देते हैं.
सवाल: वह कौन सा जीव है, जिसके नर और मादा दोनों बच्चों को दूध पिलाते हैं? जवाब: वैसे तो कबूतर पक्षी वर्ग का जीव है, मगर यह अपने बच्चों के लिए बेहद कम मात्रा में दूध का निर्माण करता है. नर और मादा कबूतर अपने गले के निचले हिस्से में दूध का निर्माण करते हैं, और अपने बच्चे के जन्म पर दोनो ही उसे अपना दूध पिलाते हैं.
सवाल: कौन सा जीव बगैर सहवास के अंडे दे सकता है? जवाब: टर्की (Turkey) बगैर सहवास के ही अंडे दे सकते हैं जिससे सामान्य बच्चे पैदा होते हैं.
सवाल: वह कौन सा जीव है जिसके शरीर में 3 दिल होते हैं? जवाब: 8 पैरों वाले जलीय जीव ऑक्टोपस के शरीर में 3 दिल होते हैं.
सवाल: किस देश में हर साल राष्ट्रपति चुना जाता है? जवाब: स्विट्जरलैंड.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











