
Interest on PF: साढ़े 6 करोड़ लोगों के लिए खुशखबरी, अगले महीने मिल सकता है ये पैसा
AajTak
अभी पीएफ पर मिलने वाले ब्याज की दर कई दशकों के सबसे निचले स्तर पर है. ईपीएफओ ने 2021-22 के लिए पीएफ के ब्याज की दर 8.1 फीसदी तय की है. यह 1977-78 के बाद पीएफ पर ब्याज की सबसे कम दर है. इसे पहले 2020-21 में पीएफ पर 8.5 फीसदी की दर से ब्याज मिल रहा था.
प्राइवेट सेक्टर (Pvt Sector) में नौकरी करने वाले करोड़ों लोगों को जल्दी ही ईपीएफओ (EPFO) से तोहफा मिलने वाला है. दरअसल पीएफ पर मिलने वाला ब्याज (Interest Rate on PF) पहले ही तय हो चुका है. अब इसके ऊपर सिर्फ वित्त मंत्रालय (Finance Ministry) की मुहर लगने की देरी है. इसके बाद कभी भी ईपीएफओ के मेंबर्स के पीएफ खाते (PF Account) में ब्याज क्रेडिट किया जा सकता है.
नहीं हुआ है आधिकारिक ऐलान
खबरों के अनुसार, सरकार अगले महीने के अंत तक यानी 30 जून से पहले कभी भी पीएफ खाताधारकों को ब्याज का पैसा ट्रांसफर कर सकती है. हालांकि अभी इस बारे में न तो ईपीएफओ की ओर से कोई आधिकारिक बयान आया है, न ही सरकार ने कोई ऐलान किया है. चूंकि पीएफ पर मिलने वाले ब्याज की दर तय हो चुकी है, ऐसे में लोग उम्मीद कर रहे हैं कि अब जल्दी ही उनके खाते में ब्याज का पैसा भी क्रेडिट हो जाएगा. इससे ईपीएफओ के साढ़े छह करोड़ से ज्यादा सब्सक्राइबर्स को फायदा मिलेगा.
अभी इतना कम मिल रहा है ब्याज
अभी पीएफ पर मिलने वाले ब्याज की दर कई दशकों के सबसे निचले स्तर पर है. ईपीएफओ ने 2021-22 के लिए पीएफ के ब्याज की दर 8.1 फीसदी तय किया है. यह 1977-78 के बाद पीएफ पर ब्याज की सबसे कम दर है. इसे पहले 2020-21 में पीएफ पर 8.5 फीसदी की दर से ब्याज मिल रहा था. फिस्कल ईयर 2020-21 में पीएफ के ब्याज की दर में कोई बदलाव नहीं किया गया था. इससे ठीक एक साल पहले 2019-20 में इस ब्याज दर को 8.65 फीसदी से घटाकर 8.5 फीसदी किया गया था.
ऐसे होती है ईपीएफओ की कमाई

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











