
'Instagram पर किसी और से करती थी बात...', प्रेमी ने 17 साल की प्रेमिका को उतार दिया मौत के घाट
AajTak
गोड्डा में होली खेलने गई 17 वर्षीय लड़की की हत्या मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. नाबालिग प्रेमी ने ही लड़की की हत्या की है. आरोपी ने बताया कि उसकी प्रेमिका इंस्टाग्राम पर किसी अन्य शख्स से बातें करती थी, जिस कारण दोनों के बीच विवाद हो गया था. इसलिए उसने प्रेमिका को मार डाला.
झारखंड के गोड्डा जिले में होली (Holi) खेलने गई 17 वर्षीय लड़की की हत्या मामले का पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है. वहीं, आरोपी प्रेमी को हिरासत में लेकर रिमांड पर भेज दिया गया है. नाबालिग आरोपी ने बताया कि उसकी प्रेमिका इंस्टाग्राम (Instagram) पर किसी अन्य शख्स से बातें करती थी, जिस कारण दोनों के बीच विवाद हो गया था. इसलिए उसने प्रेमिका को मार डाला.
एक न्यूज एजेंसी के मुताबिक, पुलिस ने लड़की की हत्या में प्रयुक्त लोहे का पाइप और मृतका का मोबाइल घटनास्थल से कुछ दूरी पर एक तालाब से बरामद कर लिया है. मामला महगामा थाना क्षेत्र का है. जानकारी के मुताबिक, 8 मार्च की शाम 7 बजे 17 वर्षीय प्रेमी का उसकी नाबालिग प्रेमिका के साथ इस बात को लेकर विवाद हुआ था कि वह इंस्टाग्राम पर किसी और शख्स से देर-देर तक बात क्यों करती है?
इसी गुस्से में लड़के ने पहले उसे मिलने के लिए बुलाया. फिर मौका पाकर लोहे की रोड से अपनी प्रेमिका के सिर पर वार कर दिया. जिसके बाद उसकी मौत हो गई. इस घटना की सूचना मिलने पर गोड्डा के एसपी नाथू सिंह मीणा खुद मामले की छानबीन के लिए गुरुवार की देर रात मौके पर पहुंचे. तकनीकी साक्ष्य के आधार पर पुलिस ने 12 घंटे के अंदर मामले का उद्भेदन कर लिया.
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि दोनों के बीच करीब तीन सालों से प्रेम संबंध था. आरोपी लड़के ने पुलिस को बताया कि उसकी प्रेमिका किसी अन्य युवक से बातचीत करती थी, जबकि शादी के लिए भी दबाव बना रही थी. इस कारण उन्होंने गुस्से में आकर घटना को अंजाम दिया.
क्या है पूरा मामला? दरअसल, 8 मार्च को होली खेलने की बात कहकर 17 वर्षीय लड़की अपने घर से निकली थी. देर शाम तक घर नहीं लौटी तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की. जब वह नहीं मिली तो परिजनों ने थाना में जाकर बच्ची के गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई. अगले दिन गुरुवार की सुबह महगामा थाना क्षेत्र में गोविंदपुर पहाड़ के नीचे लड़की की लाश बरामद की गई.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.

भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में सुधार के संकेत देते हुए दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन ने भारतीय नागरिकों के लिए सभी वीजा सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं, जो करीब दो महीने से बंद थीं. यह कदम बांग्लादेश में तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने के तुरंत बाद उठाया गया. भारत विरोधी छात्र नेता उस्मान हादी की हत्या और विरोध प्रदर्शनों के चलते दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण हो गए थे.

फिल्म स्टार रणवीर सिंह को अमेरिका के एक नंबर से दो बार धमकी मिली है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले की पुष्टि की है कि धमकी का ऑडियो नोट अमेरिकन नंबर से आया था. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे हैरी बॉक्सर द्वारा भेजी गई ये धमकी, जिसमें 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी, दिशा पाटनी और अन्य सितारों को भी धमकी मिली है. इस खतरे के पीछे गैंगस्टर नेटवर्क का विस्तार अमेरिका में होना बताया जा रहा है. अनमोल बिश्नोई के खुलासे ने यह भी स्पष्ट किया कि लॉरेंस गैंग का मुख्यालय कनाडा से अमेरिका स्थानांतरित हो चुका है.

केरल के कन्नूर जिले में शुक्रवार को हुए दो बम धमाके से हड़कंप मच गया. पनूर के पास खुदाई के दौरान जमीन में दबा बम फटने से टिपर लॉरी चालक शमिथ लाल घायल हो गया. वहीं, मनोलिक्कावु मंदिर के प्रवेश द्वार के पास अज्ञात व्यक्ति ने सड़क पर बम फेंका. यह घटना मंदिर उत्सव के दौरान CPI(M) और RSS कार्यकर्ताओं के विवाद के बाद हुई.



