
Inside Story: रेव पार्टी, सांपों से टशन और जहर का कारोबार... नशे के सौदागरों से कैसे जुड़ा एल्विश का कनेक्शन?
AajTak
एल्विश यादव पर रेव पार्टी करने, उनमें सांपों के साथ तस्वीरें खिंचवाने और सापों के जहर का नशे के लिए इस्तेमाल करने का संगीन और चौंकाने वाला इल्जाम है और फिलहाल नोएडा पुलिस एल्विश पर लगे इन्हीं इल्जामों के इर्द-गिर्द मामले की तफ्तीश कर रही है.
एक तरफ आधी रात नामी यू-ट्यूबर एल्विश यादव (YouTuber Elvish Yadav) की खामोशी से नोएडा पुलिस के सामने हाजिरी हुई और दूसरी तरफ अलग-अलग डिब्बों में बंद एक से बढ़ कर एक जहरीले सांपों को जंगल में ले जाकर आजाद कर दिया गया. नोएडा से आई इन दो ख़बरों का एक दूसरे से एक बड़ा ही अजीब, मगर दिलचस्प रिश्ता है. एल्विश यादव को जिस इल्जाम में इस वक्त नोएडा पुलिस के सामने हाजिरी लगानी पड़ रही है, उस इल्जाम की जड़ में ये बेजुबान सांप ही हैं.
एल्विश पर संगीन इल्जाम एल्विश पर रेव पार्टी करने, उनमें सांपों के साथ तस्वीरें खिंचवाने और सापों के जहर का नशे के लिए इस्तेमाल करने का संगीन और चौंकानेवाला का इल्जाम है और फिलहाल नोएडा पुलिस एल्विश पर लगे इन्हीं इल्जामों के इर्द-गिर्द मामले की तफ्तीश कर रही है.
PFA ने की थी शिकायत बिग बॉस ओटीटी के विजेता रहे एल्विश के खिलाफ इस सिलसिले में नोएडा के सेक्टर 20 थाने में 3 नवंबर को तब एक एफआईआर दर्ज की गई थी, जब जानवरों की भलाई के लिए काम करनेवाली एक गैर सरकारी संस्था पीपल फॉर एनिमल यानी पीएफए ने बाकायदा एक लिखित शिकायत दी थी. इस कंप्लेंट में पीएफए ने ये बताया था कि किस तरह एल्विश के इशारे पर नोएडा समेत दिल्ली एनसीआर में कई जगहों पर रेव पार्टीज में सांपों का इस्तेमाल हो रहा है.
पुलिस को सौंपे गए ऑडियो और वीडियो क्लिप्स इसी दौरान पीएफए ने अलग-अलग दुर्लभ प्रजाति के नौ सांप और उनके 20 मिली लीटर जहर के साथ पांच सपेरों को गिरफ्तार भी करवाया था. और सबूत के तौर पर पुलिस को कुछ ऐसे ऑडियो और वीडियो क्लिप्स सौंपे थे, जिसमें एक सपेरा एल्विश के लिए रेव पार्टीज़ में सांप लेकर जाने की बात कबूल कर रहा था. हालांकि एल्विश ने अगले ही दिन एक वीडियो जारी कर इन इल्जामों से इनकार कर दिया और कहा कि उन्हें इस एपिसोड की कोई जानकारी ही नहीं है और ये उनके खिलाफ एक साजिश है.
बवाल के बाद पुलिस ने की एल्विश से पूछताछ लेकिन तब से लेकर 7 नवंबर की रात तक ना तो नोएडा पुलिस ने एल्विश यादव को गिरफ्तार करने की कोशिश की और ना ही उन्हें ट्रैक किया. यहां तक कि 5 नवंबर को जब राजस्थान की कोटा पुलिस ने चेकिंग के दौरान एल्विश यादव को रोका और उन्हें लेकर नोएडा पुलिस से सवाल पूछा, तो नोएडा पुलिस ने तब भी उन्हें किसी मामले में वॉन्टेड न होने की बात कहते हुए उन्हें छोड़ देने की बात कही. इसके अगले दिन यानी 6 नवंबर को उसी नोएडा पुलिस ने एल्विश को पूछताछ के लिए हाजिर होने का समन भेजा और इस समन के बाद एल्विश 7 और 8 मई की दरम्यानी रात को पुलिस के सामने हाजिर हुए. जहां पुलिस ने उनसे रेव पार्टी, उनमें सांपों और उनके जहर के इस्तेमाल को लेकर करीब आधे घंटे तक पूछताछ की.
DCP-ACP लेवल के अधिकारियों ने की पूछताछ सूत्रों की मानें तो पुलिस ने एल्विश से सांपों के खरीद-फरोख्त, उनके जहर की खरीद-फरोख्त और उसके इस्तेमाल, उनका नाम लेने वाले सपेरे राहुल को जानने, इस धंधे में उनके दोस्तों के शामिल होने या ना होने जैसे तमाम पहलुओं को लेकर सवाल पूछे. ये पूछताछ एसीपी और डीसीपी लेवल के बड़े अफसरों ने की. फिलहाल, नोएडा पुलिस ने मंगलवार रात की पूछताछ के बाद एल्विश यादव को तो जाने दिया, लेकिन साथ ही ये साफ कर दिया कि एल्विश को जल्द ही फिर से कुछ सवालों के जवाब जानने के लिए बुलाया जाएगा.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.

भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में सुधार के संकेत देते हुए दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन ने भारतीय नागरिकों के लिए सभी वीजा सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं, जो करीब दो महीने से बंद थीं. यह कदम बांग्लादेश में तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने के तुरंत बाद उठाया गया. भारत विरोधी छात्र नेता उस्मान हादी की हत्या और विरोध प्रदर्शनों के चलते दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण हो गए थे.

फिल्म स्टार रणवीर सिंह को अमेरिका के एक नंबर से दो बार धमकी मिली है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले की पुष्टि की है कि धमकी का ऑडियो नोट अमेरिकन नंबर से आया था. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे हैरी बॉक्सर द्वारा भेजी गई ये धमकी, जिसमें 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी, दिशा पाटनी और अन्य सितारों को भी धमकी मिली है. इस खतरे के पीछे गैंगस्टर नेटवर्क का विस्तार अमेरिका में होना बताया जा रहा है. अनमोल बिश्नोई के खुलासे ने यह भी स्पष्ट किया कि लॉरेंस गैंग का मुख्यालय कनाडा से अमेरिका स्थानांतरित हो चुका है.

केरल के कन्नूर जिले में शुक्रवार को हुए दो बम धमाके से हड़कंप मच गया. पनूर के पास खुदाई के दौरान जमीन में दबा बम फटने से टिपर लॉरी चालक शमिथ लाल घायल हो गया. वहीं, मनोलिक्कावु मंदिर के प्रवेश द्वार के पास अज्ञात व्यक्ति ने सड़क पर बम फेंका. यह घटना मंदिर उत्सव के दौरान CPI(M) और RSS कार्यकर्ताओं के विवाद के बाद हुई.

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आतंकवाद को लेकर महत्वपूर्ण बयान दिया है. उन्होंने कहा कि आतंकवाद को सहना नहीं होगा और आतंकवाद से जुड़े हर व्यक्ति को कड़ी सजा मिलेगी. जो लोग देश के भविष्य को नुकसान पहुंचाने की साजिश रचेंगे, उन्हें मिट्टी में मिलाया जाएगा. मनोज सिन्हा ने स्पष्ट किया कि देशद्रोही और आतंकवादी सात पीढ़ियों तक अपनी सजा याद रखेंगे.

भारतीय यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने कहा है कि जिस देश का सिस्टम और खुद प्रधानमंत्री ही कॉम्प्रामाइज्ड हो चुके हों, उसके खिलाफ आवाज उठाने का मंच आखिर बचता ही कौन-सा है? उन्होंने कहा कि हम महात्मा गांधी के दिखाए रास्ता पर अगर चलना जानते हैं, तो सरदार भगत सिंह के दिखाए रास्ते पर भी चलना जानते है.

हैदराबाद के अमीरपेट इलाके में स्थित एक कोचिंग सेंटर में लगी आग से इलाके में भय फैल गया. यह आग मैत्रीवनम के नीलगिरी ब्लॉक भवन की चौथी मंजिल पर लगी थी, जहां छात्रों को पढ़ाया जाता था. तत्काल आग बुझाने वाली टीम ने मौके पर पहुंचकर आग को नियंत्रित किया और छात्रों तथा लोगों को सुरक्षित निकाला. घटना से परिसर में अफरा-तफरी मच गई, जिससे आसपास के लोग चिंतित हो गए।.



