
Infinix INBook Y2 Plus हुआ लॉन्च, कम कीमत में मिलेगा दमदार लैपटॉप, जानिए प्राइस
AajTak
Infinix INBook Y2 Plus Price in India: सस्ता लैपटॉप चाहते हैं तो आपको कम ही ऑप्शन मिलते हैं. इनफिनिक्स ने इस सेगमेंट में एक नया ऑप्शन जोड़ा है, जो कॉन्फिग्रेशन में आता है. ये डिवाइस 11th Gen Intel प्रोसेसर के साथ आता है. इसमें आपको स्टीरियो स्पीकर, बैकलिट और ग्लास टच पैड मिलता है. आइए जानते हैं इस लैपटॉप की डिटेल्स.
Infinix ने अपना नया लैपटॉप INBook Y2 Plus लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने अफोर्डेबल प्राइस पर 11th Gen Intel प्रोसेसर वाला लैपटॉप लॉन्च किया है. इसमें यूजर्स को SSD स्टोरेज का ऑप्शन मिलता है. कंपनी ने इसमें कुछ फीचर्स को जोड़ा है. लैपटॉप बैकलिट कीबोर्ड, USB Type-C चार्जिंग और दूसरे फीचर्स के साथ आता है.
कंपनी ने इसे दो कॉन्फिग्रेशन में लॉन्च किया है. इसमें आपको 15.6-inch की LCD स्क्रीन मिलती है. डिवाइस स्टीरियो स्पीकर के साथ आता है. कंपनी कम बजट में आपको आकर्षक डिजाइन वाला एक डिवाइस ऑफर कर रही है. आइए जानते हैं इसकी खास बातें.
इनफिनिक्स में इस डिवाइस को दो कॉन्फिग्रेशन में लॉन्च किया है. ये दो प्रोसेसर ऑप्शन में आता है. इसके Intel Core i3-1115G4 प्रोसेसर वाले 8GB RAM वेरिएंट की कीमत 27,490 रुपये है. वहीं इसके Intel Core i5-1155G7 प्रोसेसर और 16GB RAM वाले वेरिएंट की कीमत 34,990 रुपये है.
ये भी पढ़ें- 20 हजार रुपये से कम कीमत में लैपटॉप! भारत में आज लॉन्च होगा JioBook, मिलेंगे ये धांसू फीचर्स
दोनों ही वेरिएंट तीन कलर ऑप्शन- सिल्वर, ब्लू और ग्रे में आते हैं. इस डिवाइस को आप Flipkart से खरीद सकते हैं. कंपनी ने इस पर बैंक ऑफर का ऐलान नहीं किया है.
Infinix INBook Y2 Plus में 15.6-inch का LCD डिस्प्ले मिलता है. स्क्रीन 260 Nits की पीक ब्राइटनेस के साथ आती है. इसमें डुअल स्टीरियो स्पीकर दिया गया है. डिवाइस एलिमुनियम बॉडी के साथ आता है. इसमें 6.36-inch का ग्लास टचपैड मिलता है, जो मल्टी टच गेस्चर कंट्रोल के साथ आता है.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











