
IndiGo के प्लेन में टेक ऑफ के दौरान उठी चिंगारी, दिल्ली से बेंगलुरु जा रही फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग
AajTak
इंडिगो की फ्लाइट जो दिल्ली से बेंगलुरू जाने वाली थी, वो उड़ान नहीं भर सकी. फ्लाइट में एक चिंगारी उठी थी, जिस वजह से उसे तुरंत दिल्ली एयरपोर्ट पर ही रोक दिया गया.
इंडिगो की फ्लाइट जो दिल्ली से बेंगलुरु जाने वाली थी, वो उड़ान नहीं भर सकी. असल में जब फ्लाइट रनवे पर दौड़ रही थी, एक चिंगारी उठी और पायलट को तुरंत विमान को रोकना पड़ गया. इंडिगो ने जारी बयान में इस पूरी घटना को एक तकनीकी खराबी बताया है.
अभी के लिए सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है. विमान कब तक फिर उड़ान भर सकेगा, इसे लेकर कोई स्पष्टता नहीं है. वैसे इस पूरी घटना का एक वीडियो भी सामने आ गया है. उस वीडियो में जब विमान टेक ऑफ करने के लिए रनवे पर दौड़ता है, तभी अचानक से एक चिंगारी उठ जाती है और फिर आग की लपटे उठने लगती हैं. इसे देखते ही पायलट तुरंत विमान को रनवे पर ही रोक देता है और सभी लोगों का रेस्क्यू किया जाता है.
पिछले कुछ महीनों में कई बार देश में फ्लाइट्स की इमरजेंसी लैंडिंग देखने को मिली है. सबसे ज्यादा घटनाएं तो स्पाइसजेट के साथ हुई हैं, लेकिन अब इंडिगो और एयर इंडिया के विमानों में भी तकनीकी खराबी देखने को मिल रही हैं. इसी कड़ी में अब इंडियो की फ्लाइट नंबर 6E-2131 में चिंगारी उठने की खबर आई है. जारी बयान में एयरलाइन ने कहा है कि टेक्निकल खराबी की वजह से विमान को रोकना पड़ गया था. अभी के लिए एयरलाइन द्वारा यात्रियों के लिए एक दूसरे विमान का इंतजाम किया जा रहा है. इंडिगो ने इस घटना के लिए यात्रियों से माफी मांग ली है.
वैसे कुछ दिन पहले ही स्पाइसजेट के एक विमान में भी ऐसी ही तकनीकी खराबी देखने को मिल गई थी. गोवा से हैदराबाद के लिए स्पाइसजेट के विमान ने उड़ान भरी थी. ये विमान हैदराबाद पहुंच गया था और पायलट लैंड कराने की तैयारी में थे. लेकिन तभी अचानक से पूरे विमान में धुंआ भर गया. इस वजह से पायलट को तुरंत इमरजेंसी लैंडिंग करवानी पड़ गई थी. उस घटना को लेकर यात्रियों का आरोप था कि एयरलाइन ने उन्हें इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान ऑक्सीजन मास्क तक नहीं दिए थे.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












