
Indian Squad for Champions Trophy: ... तो चैम्पियंस ट्रॉफी से बाहर होंगे केएल राहुल, मोहम्मद शमी और रवींद्र जडेजा, जानिए क्या है मामला
AajTak
भारतीय टीम को अगले महीने दुबई में चैम्पियंस ट्रॉफी खेलनी है. मगर इसी बीच तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी, स्पिन ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा, विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है. इनके भविष्य पर तलवार लटकती दिख रही है. पिछला वनडे वर्ल्ड कप खेलने वाले यह तीनों स्टार अब टीम में अपनी जगह के लिए जूझ रहे हैं.
Indian Squad for Champions Trophy: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तहत हुई 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-3 से गंवाने के बाद भारतीय टीम अब अपने नए मिशन में जुट गई है. भारतीय टीम अब घर में इंग्लैंड के खिलाफ टी20 और वनडे मैचों की सीरीज खेलेगी. उसके बाद उसे दुबई में चैम्पियंस ट्रॉफी में भी उतरना है. मगर इसी बीच तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी, स्पिन ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा, विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है.
दरअसल, भारतीय वनडे और टेस्ट टीम के कप्तान रोहित शर्मा के अलावा विराट कोहली अपनी खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं. इन सबके बावजूद वनडे फॉर्मेट में होने वाली चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए टीम में उनकी जगह पक्की दिख रही है.
केएल राहुल को इनसे मिलेगी तगड़ी चुनौती
दूसरी ओर शमी, जडेजा और राहुल के भविष्य पर तलवार लटकती दिख रही है. पिछला वनडे वर्ल्ड कप खेलने वाले यह तीनों स्टार अब टीम में अपनी जगह के लिए जूझ रहे हैं. पीटीआई के मुताबिक, इन तीनों को चैम्पियंस ट्रॉफी से बाहर किया जा सकता है. इसके अपने अलग-अलग कारण हैं.
वनडे वर्ल्ड कप के बाद से भारतीय टीम ने 6 वनडे मैच खेले हैं. इन सभी में शमी और जडेजा को आराम दिया गया. जबकि राहुल को शामिल किया गया था. मगर यहां भी उनका प्रदर्शन कोई खास नहीं रहा था. श्रीलंका सीरीज के बीच में ही राहुल को बाहर कर दिया गया था. उनका खराब स्ट्राइक रेट भी बड़ा मुद्दा रहा है.
समझा जा रहा है कि वनडे में यशस्वी जायसवाल को उज्जवल भविष्य के तौर पर देखा जा रहा है. उनके आने से टॉप-4 में एक लेफ्ट-हैंड बैटर भी टीम में शामिल होगा, जो बढ़िया कॉम्बिनेशन रहेगा. दूसरी ओर यदि ऋषभ पंत बतौर विकेटकीपर पहली पसंद होते हैं, तो तब राहुल को रखा सही होगा? यदि वो विकेटकीपिंग नहीं करते हैं, तो जगह मुश्किल है.

दिल्ली के जाफराबाद मेट्रो स्टेशन पर गुरुवार शाम उस वक्त हड़कंप मच गया, जब कटी पतंग का मांझा हाई-वोल्टेज तारों में फंसने से दो जोरदार धमाके हुए. धमाकों की आवाज सुन यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई, जिसके बाद बचाव के तौर पर मेट्रो को खाली कराया गया. गनीमत रही कि इस हादसे में कोई घायल नहीं हुआ और सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं.

पीएम मोदी ने रामनवमी की शुभकामनाएं दीं हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा- देशभर के मेरे परिवारजनों को रामनवमी की असीम शुभकामनाएं. त्याग, तप और संयम से भरे मर्यादा पुरुषोत्तम के जीवन से हमें हर परिस्थिति का पूरे सामर्थ्य से सामना करने की प्रेरणा मिलती है. उनके आदर्श अनंतकाल तक भारतवासियों के साथ-साथ संपूर्ण मानवता के पथ-प्रदर्शक बने रहेंगे. मेरी कामना है कि भगवान राम की कृपा से सबका कल्याण हो, जिससे विकसित और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प की सिद्धि का मार्ग प्रशस्त हो.

देश के कई राज्यों में पेट्रोल पंप पर भीड़ दिखने लगी है तो गैस डीलर्स की दुकानों के बाहर सिलेंडर की कतार नजर आ रही है. इसे लेकर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने आज कहा है कि देश विरोधी ताकतें तेल-गैस की किल्लत की अफवाह फैला रही हैं. सीएम योगी ने कहा है कि देश में तेल-गैस की किल्लत नहीं है और केंद्र सरकार ने भी कहा है कि देश में तेल-गैस के भंडार में कोई कमी नहीं है.

छत्तीसगढ़ में MSME सेक्टर को लेकर चिंता बढ़ती जा रही है. प्रधानमंत्री के संभावित कोविड जैसी स्थिति के संकेत के बाद उद्योगों में अनिश्चितता और पैनिक का माहौल बन गया है. उद्योग प्रतिनिधियों का कहना है कि अगर मौजूदा हालात में उत्पादन प्रभावित होता रहा, तो हजारों नहीं बल्कि लाखों लोगों की नौकरियां खतरे में पड़ सकती हैं. राज्य में करीब 6 लाख MSME यूनिट्स हैं, जो 15 से 17 लाख लोगों को रोजगार देती हैं. ऐसे में इस सेक्टर में किसी भी तरह की गिरावट सीधे तौर पर बड़े आर्थिक और सामाजिक संकट का कारण बन सकती है.

पश्चिम बंगाल में चुनाव जैसे जैसे करीब आ रहा है सियासी गर्मी भी बढ़ती जा रही है. चुनावी मौसम में कोलकाता में रामनवमी पर शोभायात्रा निकाली गई और इस शोभायात्रा में बीजेपी के शुभेंदु अधिकारी भी शामिल हुए। बीजेपी रामनवमी को धूमधाम से मना रही है. रामनवमी में बीजेपी के कार्यकर्ता जमकर हिस्सा ले रहे है. इस बीच कोलकाता के न्यूटाउन में रामनवमी रैली के दौरान तलवार लाने पर तनाव हो गया. बीजेपी उम्मीदवार और पुलिस के साथ तीखी बहस हुई.

महायुद्ध का आज 27वां दिन है. एक तरफ चर्चा है कि क्या ट्रंप फंस चुके हैं. दूसरी तरफ आज इजरायल ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के रास्ते दुनिया भर पर दबाव बनाते ईरान को बड़ा झटका दिया है. इजरायल का दावा है कि उसने बंदर अब्बास में हुए एक हमले में IRGC की नौसेना के कमांडर अलीरेज़ा तंगसिरी को मार दिया है. अलीरेजा तंगसिरी वही नौसेना कमांडर हैं, जिन्होंने 28 फरवरी को युद्ध शुरु होने से पहले खुद इसी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में ईरान की तरफ से युद्धाभ्यास कराया था. और उसकी निगरानी की थी। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज जिसे लेकर ट्रंप के तमाम दावे धराशायी होते आ रहे हैं, उसकी बड़ी वजह IRGC की नौसेना के कमांडर अलीरेजा तंगसिरी ही माने जाते रहे. लेकिन इन्हें अगर इजरायल ने अटैक करके मार दिया है तो फिर क्या ये ईरान के लिए झटका होगा.







