
Indian Railways: MP, राजस्थान से UP और बिहार के लिए चलाई जा रही है होली स्पेशल ट्रेनें, देखिए लिस्ट और पूरा शेड्यूल
AajTak
होली का त्योहार नजदीक है, ऐसे में ट्रेनों में लोगों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन होली स्पेशल ट्रेन का परिचालन करवा रहा है. ये ट्रेनें एमपी और राजस्थान से यूपी और बिहार के लिए चलाई जा रही हैं.
होली के अवसर पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए और उनकी सुविधा के लिए रेलवे द्वारा कई स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है. इसी क्रम में जबलपुर, भोपाल, इंदौर, कोटा, जोधपुर, उदयपुर, अजमेर एवं उधना से पूर्व मध्य रेल क्षेत्राधिकार से खुलने/गुजरने वाली और 10 जोडी़ स्पेशल ट्रेनों का परिचालन करने का निर्णय लिया गया है. इनमें ऐसी कई ट्रेनें हैं जो उपरोक्त स्टेशनों से पूर्व मध्य रेल के क्षेत्राधिकार तक चलाई जाएंगी. कई ऐसी भी ट्रेनें हैं जो पूर्व मध्य रेल के क्षेत्राधिकार से होकर आगे के लिए जाएंगी. इन ट्रेनों के परिचालन से यूपी बिहार के लोगों को विशेष सुविधा होगी. इसके अलावा झारखंड के टाटानगर से बिहार के सहरसा के लिए 02 जोड़ी होली स्पेशल ट्रेनें चलायी जाएंगी. इस संदर्भ में जानकारी देते हुए पूर्व मध्य रेल के सीपीआर वीरेंद्र कुमार ने बताया कि होली में लोगों की सुविधा को देखते हुए भारतीय रेलवे लगातार होली स्पेशल ट्रेनों का प्रसारण कर रहा है, ताकि होली का त्योहार मनाने जाने वालों को किसी तरह की दिक्कत का सामना न करना पड़े.
यहां देखें ट्रेनों की लिस्ट और शेड्यूल :
>गाड़ी संख्या 01705/01706 जबलपुर-दानापुर-जबलपुर होली स्पेशल- गाड़ी संख्या 01705 जबलपुर-दानापुर होली स्पेशल जबलपुर से 19 और 26 मार्च को 19.45 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 08.45 बजे दानापुर पहुंचेगी. गाड़ी संख्या 01706 दानापुर-जबलपुर होली स्पेशल दानापुर से 20 और 27 मार्च को 11.45 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 04.15 बजे जबलपुर पहुंचेगी.
>गाड़ी संख्या 01663/01662 रानी कमलापति-दानापुर-रानी कमलापति (भोपाल) होली स्पेशल- गाड़ी संख्या 01663 रानी कमलापति-दानापुर होली स्पेशल रानी कमलापति से 18, 23 और 27 मार्च को 14.20 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 08.45 बजे दानापुर पहुंचेगी. गाड़ी संख्या 01662 दानापुर-रानी कमलापति होली स्पेशल दानापुर से 19, 24 और 28 मार्च को 11.45 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 09.50 बजे रानी कमलापति पहुंचेगी.
>गाड़ी संख्या 09817/09818 सोगरिका (कोटा)-दानापुर-सोगरिका होली स्पेशल - गाड़ी संख्या 09817 सोगरिका (कोटा)-दानापुर होली स्पेशल सोगरिका से 17, 21 और 25 मार्च को 10.15 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 08.45 बजे दानापुर पहुंचेगी. गाड़ी संख्या 09818 दानापुर-सोगरिका होली स्पेशल दानापुर से 18, 22 और 26 मार्च को 11.45 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 12.25 बजे सोगरिका पहुंचेगी.
>गाड़ी संख्या 04811/04812 भगत की कोठी (जोधपुर)-दानापुर-भगत की कोठी स्पेशल - गाड़ी संख्या 04811 भगत की कोठी (जोधपुर)-दानापुर स्पेशल भगत की कोठी से 20 और 27 मार्च को 17.20 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 17.30 बजे दानापुर पहुंचेगी. गाड़ी संख्या 04812 दानापुर-भगत की कोठी स्पेशल दानापुर से 21 और 28 मार्च को 18.45 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 23.55 बजे भगत की कोठी पहुंचेगी.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.

भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में सुधार के संकेत देते हुए दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन ने भारतीय नागरिकों के लिए सभी वीजा सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं, जो करीब दो महीने से बंद थीं. यह कदम बांग्लादेश में तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने के तुरंत बाद उठाया गया. भारत विरोधी छात्र नेता उस्मान हादी की हत्या और विरोध प्रदर्शनों के चलते दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण हो गए थे.

फिल्म स्टार रणवीर सिंह को अमेरिका के एक नंबर से दो बार धमकी मिली है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले की पुष्टि की है कि धमकी का ऑडियो नोट अमेरिकन नंबर से आया था. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे हैरी बॉक्सर द्वारा भेजी गई ये धमकी, जिसमें 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी, दिशा पाटनी और अन्य सितारों को भी धमकी मिली है. इस खतरे के पीछे गैंगस्टर नेटवर्क का विस्तार अमेरिका में होना बताया जा रहा है. अनमोल बिश्नोई के खुलासे ने यह भी स्पष्ट किया कि लॉरेंस गैंग का मुख्यालय कनाडा से अमेरिका स्थानांतरित हो चुका है.




