
Indian Railways hikes fare: ट्रेन यात्रियों को बड़ा झटका, रेलवे ने बढ़ाया किराया, जानें कितना पड़ेगा जेब पर असर
AajTak
भारतीय रेलवे ने यात्री ट्रेनों के किराए को बढ़ा दिया है. बढ़े हुए किराए की जानकारी देने के साथ रेलवे ने कहा कि पहले से ही यात्री की हर यात्रा में बडा नुकसान उठाना पड़ता है. टिकटों पर भारी सब्सिडी दी जाती है.
भारतीय रेलवे ने यात्री ट्रेनों के किराए को बढ़ा दिया है. रेलवे द्वारा जारी बयान के मुताबिक कम दूरी के ट्रेनों के किराए को बढ़ाया गया है. रेलवे का किराया बढ़ाने के पीछे का तर्क यह है कि कोरोना वायरस के खतरे को ध्यान में रखते हुए किराए में बढ़ोतरी की गई है ताकि ट्रेनों में ज्यादा लोग न चढ़ें. रेलवे द्वारा बढ़ाए गए किराए का असर 30-40 किमी तक का सफर करने वाले यात्रियों पर पड़ेगा. रेलवे (Indian Railways) ने बताया कि बढ़ने वाला किराए का असर केवल 3 प्रतिशत ट्रेनों पर पड़ेगा. इंडियन रेलवे ने कहा, कोविड का प्रकोप अब भी मौजूद है और वास्तव में कुछ राज्यों में कोविड की स्थिति बिगड़ रही है. ऐसे में बढ़े हुए किराए को ट्रेनों में भीड़ को रोकने और कोविड को फैलने से रोकने के लिए रेलवे की सक्रियता के रूप में में देखा जाना चाहिए. रेलवे के मुताबिक, 'पहले से ही यात्री की हर यात्रा में बडा नुकसान उठाना पड़ता है. टिकटों पर भारी सब्सिडी दी जाती है.'
अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.

विश्व जल दिवस पर 'जल है तो कल है' जैसे नारे सुनने में तो अच्छे लगते हैं, लेकिन जमीन पर हकीकत आज भी बहुत कड़वी है. सरकारी कागजों में 'हर घर जल' के बड़े-बड़े दावे तो दिखते हैं, पर असलियत में आज भी लोगों को प्यास बुझाने के लिए दूर-दूर तक पैदल चलना पड़ रहा है. कई परिवारों को तो पानी के लिए खुद कुएं तक खोदने पड़ रहे हैं. जब तक पानी के लिए यह जानलेवा संघर्ष और लंबी कतारें खत्म नहीं होतीं, तब तक ये जल दिवस सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख बनकर ही रह जाएगा.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम एक नया दिलचस्प रिकॉर्ड और जुड़ गया है. पहले गुजरात के सीेम के रूप में और अब प्रधानमंत्री का पद संभालते हुए अपने 8 हजार 931 दिन पूरे करते हुए नया रिकर्ड बना लिया है. इस उपलब्धि के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह समेत अन्य नेताओं ने पीएम मोदी को बधाई दी.










