
Indian Railways Cancelled Trains List: रेल यात्रियों को बड़ा झटका, बड़ी संख्या में यूपी-बिहार की ट्रेनें रद्द, देखें लिस्ट
AajTak
भारतीय रेलवे (Indian Railways) ने यात्रियों की संख्या में निरंतर कमी और कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रसार को देखते हुए बड़ी संख्या में ट्रेनों को रद्द कर दिया है. हालांकि, इस फैसले से इन रूट्स पर यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.
यात्रियों की संख्या में निरंतर कमी और कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रसार को देखते हुए भारतीय रेलवे (Indian Railways) ने बड़ी संख्या में ट्रेनों को रद्द कर दिया है. हालांकि, इस फैसले से इन रूट्स पर यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. फैसले के मुताबिक 23 मई 2021 से अगले आदेश तक के लिए पूर्व मध्य रेल के विभिन्न स्टेशनों से चलने वाली 12 जोड़ी एक्सप्रेस/मेमू/डेमू स्पेशल तथा भुवनेश्वर एवं सियादलह से खुलकर पूर्व मध्य रेल के विभिन्न स्टेशनों से गुजरने वाली 04 जोड़ी एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन का परिचालन रद्द कर दिया गया है. इन मेल/एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेनों का परिचालन रद्द कर दिया गया है... 1. 03303 धनबाद-रांची एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन का परिचालन 23.05.2021 से अगले आदेश तक रद्द रहेगा. 2. 03304 रांची-धनबाद एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन का परिचालन 24.05.2021 से अगले आदेश तक रद्द रहेगा. 3. 03388 धनबाद-हावड़ा एक्सप्रेस स्पेशल का परिचालन 23.05.2021 से अगले आदेश तक रद्द रहेगा. 4. 03387 हावड़ा-धनबाद एक्सप्रेस स्पेशल का परिचालन 24.05.2021 से अगले आदेश तक रद्द रहेगा. 5. 05272 मुजफ्फरपुर-हावड़ा एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन का परिचालन 25.05.2021 से अगले आदेश तक रद्द रहेगा. 6. 05271 हावड़ा-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन का परिचालन 26.05.2021 से अगले आदेश तक रद्द रहेगा. 7. 03305 धनबाद-गया एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन का परिचालन 23.05.2021 से अगले आदेश तक रद्द रहेगा. 8. 03306 गया-धनबाद एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन का परिचालन 23.05.2021 से अगले आदेश तक रद्द रहेगा. 9. 03320 रांची-देवघर एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन का परिचालन 23.05.2021 से अगले आदेश तक रद्द रहेगा. 10. 03319 देवघर-रांची एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन का परिचालन 24.05.2021 से अगले आदेश तक रद्द रहेगा. 11. 05554 जयनगर- भागलपुर एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन का परिचालन 24.05.2021 से अगले आदेश तक रद्द रहेगा. 12. 05553 भागलपुर- जयनगर एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन का परिचालन 25.05.2021 से अगले आदेश तक रद्द रहेगा.More Related News

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












