
Indian Railways: स्टेशन पर यात्रियों का सामान रहेगा सुरक्षित, रेलवे ने इस स्टेशन पर शुरू की डिजिटल लॉकर सुविधा
AajTak
West Central Railway: ट्रेन से सफर कर रहे यात्रियों को अक्सर सामान के खो जाने या चोरी हो जाने का डर सताता रहता है. अब यात्रियों की इसी समस्या को देखते हुए पश्चिम मध्य रेलवे ने जबलपुर स्टेशन पर डिजिटल लॉकर की सुविधा प्रारंभ की है.
Indian Railways Digital Locker Service : भारतीय रेलवे (Indian Railway) यात्रियों की सुविधा का पूरा ध्यान रखता है. रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुरक्षा से लेकर उनके सामान की सुरक्षा तक के लिए रेलवे इंतजाम करता है. अब इसी कड़ी में पश्चिम मध्य रेलवे ने जबलपुर रेलवे स्टेशन पर अत्याधुनिक डिजिटल लॉकर सुविधा प्रारंभ की गई है.
जबलपुर स्टेशन (Jabalpur Station) पर शुरू हुई इस सुविधा से यात्रियों को काफी आराम मिलेगा.अगर किसी यात्री को स्टेशन से कुछ देर के लिए कहीं जाना है तो, यात्री इन लॉकर्स में अपना सामान रख, बेफिक्र होकर जा सकेंगे. बता दें, डिजिटल लॉकर पश्चिम मध्य रेलवे का पहला लॉक रूम है.
रेलवे ने ट्वीट कर दी जानकारी पश्चिम मध्य रेलवे (West Central Railway) ने ट्वीट कर इस बारे में जानकारी दी. रेलवे के ट्वीट के मुताबिक, रेलवे के पुनर्विकास के लिए जबलपुर स्टेशन पर ये लॉकर की सुविधा प्रारंभ की गई है. इन लॉकर्स में यात्रियों का सामान सुरक्षित रहेगा. यह लॉकर्स केवल यूनीक 4 डिजिट के अंक से ही खोले जा सकेंगे.
Digital Locker installed to enhance safety. In a bid to redevelop and transform Stations, Jabalpur Railway Station, WCR has installed a first of its kind digital locker that will ensure safety of passengers' luggage as the lockers can only be opened using a unique 4 digit code. pic.twitter.com/xC8qFdincG
पहले शुरू की थी एंड टू एंड लैगेज सर्विस यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे अलग-अलग इंतजाम करता रहता है. इससे पहले पश्चिम रेलवे ने एंड टू एंड लैगेज सर्विस की सुविधा शुरू की थी. अहमदाबाद रेलवे स्टेशन पर सबसे पहले इस सर्विस की शुरुआत की गई है. इस सर्विस से ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों को घर से सामान ले जाने या स्टेशन से सामान घर तक पहुंचाने की टेंशन से छुटकारा मिला. यात्रियों को Bookbaggage.com के माध्यम से सामान की बुकिंग करनी होती है. लैगेज के साइज और वजन से संबंधित जानकारी देनी होती है और उसके अनुसार सर्विस चार्ज लगाया जाता है.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.

भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में सुधार के संकेत देते हुए दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन ने भारतीय नागरिकों के लिए सभी वीजा सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं, जो करीब दो महीने से बंद थीं. यह कदम बांग्लादेश में तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने के तुरंत बाद उठाया गया. भारत विरोधी छात्र नेता उस्मान हादी की हत्या और विरोध प्रदर्शनों के चलते दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण हो गए थे.

फिल्म स्टार रणवीर सिंह को अमेरिका के एक नंबर से दो बार धमकी मिली है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले की पुष्टि की है कि धमकी का ऑडियो नोट अमेरिकन नंबर से आया था. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे हैरी बॉक्सर द्वारा भेजी गई ये धमकी, जिसमें 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी, दिशा पाटनी और अन्य सितारों को भी धमकी मिली है. इस खतरे के पीछे गैंगस्टर नेटवर्क का विस्तार अमेरिका में होना बताया जा रहा है. अनमोल बिश्नोई के खुलासे ने यह भी स्पष्ट किया कि लॉरेंस गैंग का मुख्यालय कनाडा से अमेरिका स्थानांतरित हो चुका है.




