
Indian Railways: रेलवे फिर शुरू कर रहा कई स्पेशल-शताब्दी ट्रेनें, 27 जून से चलेंगी, देखें लिस्ट
AajTak
Indian Railways: अपनी यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने कई स्पेशल ट्रेनों का संचालन फिर से शुरु कर दिया है साथ ही कई ट्रेनें की फीक्वेंसी भी बढ़ा दी है. यहां देखें ट्रेनों की लिस्ट.
यात्रियों की सुविधा और उनकी मांग को देखते हुए भारतीय रेलवे (Indian Railways) विभिन्न रूट्स पर ट्रेन सेवाएं शुरू कर रहा है. 27 जून, 2021 से पश्चिमी रेलवे ने 17 जोड़ी स्पेशल ट्रेन का परिचालन अगली सूचना तक बहाल करने का फैसला लिया है. इसकी जानकारी पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री सुमित ठाकुर द्वारा की गई है. पश्चिम रेलवे के अलावा पूर्व मध्य रेलवे ने भी 28 जून से पाटलिपुत्र और गोरखपुर के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेनों का परिचालन फिर से शुरू किया है. यहां देखें ट्रेनों की लिस्ट 1. ट्रेन नंबर 02009/02010 मुंबई सेंट्रल-अहमदाबाद शताब्दी स्पेशल ट्रेन 28 जून से रविवार को छोड़कर प्रतिदिन चलाई जाएगी. 2. ट्रेन नंबर 02933/02934 मुंबई सेंट्रल-अहमदाबाद स्पेशल ट्रेन 28 जून से प्रतिदिन चलाई जाएगी. 3. ट्रेन संख्या 09013/09014 बांद्रा टर्मिनस-भुसवाल खानदेश स्पेशल ट्रेन29 जून 2021 से हर मंगलवार, गुरुवार और रविवार चलाई जाएगी. 4.ट्रेन नंबर 09043/09044 बांद्रा टर्मिनस-भगत कोठी स्पेशल ट्रेन 1 जुलाई, 2021 से हर गुरुवार को और ट्रन नंबर 09044 भगत की कोठी हर शुक्रवार को चलाई जाएगी. 5. ट्रेन नंबर 09293/09294 बांद्रा टर्मिनस-महुवा स्पेशल ट्रेन 30 जून 2021 से वहीं 09294 1 जुलाई, 2021 से प्रत्येक गुरुवार को चलाई जाएगी. 6. ट्रेन संख्या 02908/02907 हापा-मडगांव सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन 30 जून से प्रत्येक बुधवार को ट्रेन संख्या 02907 मडगांव-हापा स्पेशल ट्रेन 2 जुलाई, 2021 से हर शुक्रवार को चलाई जाएगी. 7. ट्रेन नंबर 02944/02943 इंदौर-दौंड स्पेशल ट्रेन 28 जून 2021 से बुधवार को छोड़कर हर दिन सेवाएं देगी. वहीं, गाड़ी संख्या 02943 गुरुवार को छोड़कर हर दिन सर्विस देगी. 8. ट्रेन संख्या 09241/09242 अंदौर-उधमपुर स्पेशल ट्रेन 5 जुलाई, 2021 से प्रत्येक सोमवार को और 09242 उधमपुर-इंदौर स्पेशल ट्रेन 7 जुलाई, 2021 से हर बुधवार को चलेगी. 9. ट्रेन नंबर 09260/09259 भावनगर-कोचुवेली स्पेशल ट्रेन 29 जून, 201 से हर मंगलवार को और ट्रेन नंबर 09259 1 जुलाई से हर गुरुवार को चलाई जाएगी. 10. ट्रेन संख्या 09262/09261 पोरबंदर-कोचुवेली स्पेशल ट्रेन 1 जुलाई 2021 से हर गुरुवार को और ट्रेन संख्या 09261 4 जुलाई से हर रविवार को चलाई जाएगी. ये ट्रेनें पेंट्री कार के साथ चलाई जाएगी. 11. ट्रेन संख्या 09263/09264 पोरबंदर-दिल्ली सराय स्पेशल ट्रेन 29 जून से हर मंगवार और शनिवार को और ट्रेन संख्या 09264 दिल्ली सराय रोहिल्ला-पोरबंदर स्पेशल ट्रेन 1 जुलाई से हर सोमवार और गुरुवार को चलाई जाएगी. 12. ट्रेन नंबर 09301/09302 डॉ अंबेडकर नगर-यशवंतपुर स्पेशल ट्रेन हर रविवार और ट्रेन नंबर 09302 29 जून से हर मंगलवार को चलेगी. 13 ट्रेन नंबर 09307/09308 इंदौर-चंड़ीगढ़ स्पेशल ट्रेन 1 जुलाई, 2021 से हर गुरुवार और ट्रेन संख्या 09308 2 जुलाई से प्रत्येक शुक्रवार को सर्विस देगी. 14. ट्रेन नंबर 09325/09326 इंदौर-अमृतसर स्पेशल ट्रेन29 जून से हर मंगलवार और शुक्रवार को और ट्रेन नंबर 09326 1 जुलाई से प्रत्येक गुरुवार और रविवार को अपनी सेवाएं देगी. 15. ट्रेन नंबर 09332/09331 इंदौर-कोचुवेली स्पेशल ट्रेन 29 जून, 2021 से हर मंगलवार को और ट्रेन नंबर 09331 स्पेशल ट्रेन 2 जुलाई, 2021 से हर शुक्रवार को चलाई जाएगी. 16. ट्रेन नंबर 09337/09338 इंदौर-दिल्ली सराय रोहिल्ला स्पेशल ट्रेन 27 जून, 2021 से हर रविवार को और ट्रेन संख्या 09338 28 जून को प्रत्येक सोमवार को सर्विस देगी
रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



