
Indian Railways: रेलवे ने रद्द कीं 281 ट्रेनें, कई आज भी लेट, घर से निकलने से पहले देखें पूरी लिस्ट
AajTak
Indian Railways: भारतीय रेलवे की ओर से हर रोज प्रभावित ट्रेनों की लिस्ट जारी की जाती है. जिसमें विभिन्न कारणों से कैंसिल, डायवर्ट और रिशेड्यूल ट्रेनों की जानकारी दी जाती है. आइए जानते हैं रेलवे ने आज यानी 20 जनवरी को कौन सी ट्रेनें रद्द कर दी हैं.
Cancelled Trains: भारतीय रेल में हर रोज बड़ी संख्या में लोग यात्रा करते हैं. ऐसे में रेलवे सुविधाओं को बेहतर बनाने समय-समय पर कार्य करता रहता है. जिसकी वजह से कई बार ट्रेनें रद्द करनी पड़ती हैं तो कुछ ट्रेनों के रूट्स डायवर्ट करने पड़ते हैं. हालांकि, यात्रियों को परेशानी न हो, इसके लिए रेलवे रद्द की गई ट्रेनों और रूट्स की जानकारी आधिकारिक वेबसाइट enquiry.indianrail.gov.in/mntes/ के जरिए पहले ही यात्रियों के दे देता है. वहीं, ठंड के मौसम में कोहरे के चलते लेट होने वाली गाड़ियों की भी रेलवे लिस्ट जारी कर देता है.
भारतीय रेलवे ने आज यानी 20 जनवरी को 328 ट्रेनों पर असर पड़ा है. इसके अलावा कोहरे के चलते भी कई ट्रेनें लेट चल रही हैं. रेलवे द्वारा आज 281 ट्रेनें पूरी तरह कैंसिल (Fully Cancelled) की गई हैं, जबकि 47 ट्रेनों को आंशिक तौर पर रद्द (Partially Cancelled) किया गया है. रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट enquiry.indianrail.gov.in के मुताबिक, ये जानकारी सुबह 9 बजे तक की है.
कोहरे के कारण देरी से चल रहीं ट्रेनें
इसके अलावा उत्तर भारत के इलाकों का मौसम लोगों की मुसीबत बना हुआ है. एक तरफ लोग सर्दी के कहर को बर्दाश्त कर रहे हैं तो दूसरी तरफ यातायात प्रभावित होने से जिंदगी की रफ्तार धीमी हो गई है. लोगों को एक जगह से दूसरी जगह जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. उत्तर भारत में कोहरे के चलते कई ट्रेनें लेट चल रही हैं. आप नीचे देरी से चल रही ट्रेनों की लिस्ट देख सकते हैं.
अगर आप ट्रेन से सफर करने वाले हैं तो पहले ही चेक कर लें कि जिस गाड़ी से आपको यात्रा करनी है वो कैंसिल या रीशेड्यूल तो नहीं है. सफर से पहले यात्री रेलवे हेल्पलाइन 139 के जरिए भी ट्रेनों से जुड़ी अपडेट्स ले सकते हैं.
ये ट्रेनें आज रद्द

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






