
Indian Railways: रेलवे चला रहा है कोयंबटूर, बीकानेर और तांबरम से UP-बिहार के लिए समर स्पेशल ट्रेन, देखें पूरी लिस्ट
AajTak
सीपीआरओ वीरेंद्र कुमार ने बताया कि यात्रियों की अत्यधिक भीड़ के मद्देनजर रेलवे द्वारा कई जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है. इसी कड़ी में 05 जोड़ी और समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जायेगा ताकि यात्रियों को आने-जाने में सुविधा हो.
गर्मी की छुट्टियों में ट्रेनों में भारी भीड़ हो रही है और ऐसे में लोगों को सफर करने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. गर्मी के सीजन में यात्रियों की सुविधा के लिए भारतीय रेलवे लगातार समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन कर रहा है. इसी क्रम में भारतीय रेलवे ने बीकानेर से दानापुर, कोयंबटूर और तांबरम से बरौनी और तांबरम एवं ईरोड से धनबाद के लिए 01-01 जोड़ी समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन करने जा रहा है. इन ट्रेनों के परिचालन से यूपी और बिहार के लोगों को काफी सुविधा होगी.
इस संदर्भ में जानकारी देते हुए पूर्व पदार्थ के सीपीआरओ वीरेंद्र कुमार ने बताया कि यात्रियों की अत्यधिक भीड़ के मद्देनजर रेलवे द्वारा कई जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है. इसी कड़ी में 05 जोड़ी और समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जायेगा ताकि यात्रियों को आने-जाने में सुविधा हो.
यहां देखें ट्रेनों की लिस्ट और पूरा डिटेल:
>गाड़ी संख्या 04721/04722 बीकानेर-दानापुर-बीकानेर समर स्पेशल-डीडीयू-वाराणसी-लखनऊ-दिल्ली के रास्ते चलने वाली गाड़ी संख्या 04721 बीकानेर-दानापुर समर स्पेशल बीकानेर से 02 मई 2024 से 27 जून 2024 तक सप्ताह के प्रत्येक गुरुवार को 10.45 बजे खुलकर शुक्रवार को 13.45 बजे दानापुर पहुंचेगी. वापसी में, गाड़ी संख्या 04722 दानापुर-बीकानेर समर स्पेशल दानापुर से 03 मई 2024 से 28 जून 2024 तक सप्ताह के प्रत्येक शुक्रवार को 16.20 बजे खुलकर शनिवार को 23.40 बजे बीकानेर पहुंचेगी इस स्पेशल में द्वितीय वातानुकूलित श्रेणी का 02, तृतीय वातानुकूलित श्रेणी का 05, शयनयान श्रेणी के 07 एवं साधारण श्रेणी के 04 कोच होंगे.
>गाड़ी संख्या 06059/06060 कोयंबटूर-बरौनी-कोयंबटूर समर स्पेशल-किउल-झाझा- चितरंजन-धनबाद-रांची के रास्ते चलने वाली गाड़ी संख्या 06060 बरौनी-कोयंबटूर समर स्पेशल बरौनी से 26 अप्रैल 2024 से 28 जून 2024 तक सप्ताह के प्रत्येक शुक्रवार को 23.45 बजे खुलकर सोमवार को 01.43 बजे कोयंबटूर पहुंचेगी. गाड़ी संख्या 06059 कोयंबटूर-बरौनी समर स्पेशल कोयंबटूर से 30 अप्रैल 2024 से 25 जून 2024 तक सप्ताह के प्रत्येक मंगलवार को 11.50 बजे खुलकर गुरुवार को 14.30 बजे बरौनी पहुंचेगी. इस स्पेशल में शयनयान श्रेणी के 10 एवं साधारण श्रेणी के 10 कोच होंगे. >गाड़ी संख्या 06061/06062 तांबरम-बरौनी-तांबरम समर स्पेशल-किउल-झाझा- चितरंजन-धनबाद-रांची के रास्ते चलने वाली गाड़ी संख्या 06061 तांबरम-बरौनी समर स्पेशल तांबरम से 25 अप्रैल 2024 से 27 जून 2024 तक सप्ताह के प्रत्येक गुरुवार को 18.15 बजे खुलकर शनिवार को 13.55 बजे बरौनी पहुंचेगी. गाड़ी संख्या 06062 बरौनी-तांबरम समर स्पेशल बरौनी से 27 अप्रैल 2024 से 29 जून 2024 तक सप्ताह के प्रत्येक शनिवार को 23.55 बजे खुलकर सोमवार को 22.45 बजे तांबरम पहुंचेगी. इस स्पेशल में शयनयान श्रेणी के 13 एवं साधारण श्रेणी के 07 कोच होंगे. >गाड़ी संख्या 06065/06066 तांबरम-धनबाद-तांबरम समर स्पेशल-बोकारो-रांची- राउरकेला-विजयनगरम-विजयवाड़ा के रास्ते चलने वाली गाड़ी संख्या 06065 तांबरम-धनबाद समर स्पेशल तांबरम से 28 अप्रैल 2024 से 30 जून 2024 तक सप्ताह के प्रत्येक रविवार को 18.15 बजे खुलकर मंगलवार को 08.30 बजे धनबाद पहुंचेगी. गाड़ी संख्या 06066 धनबाद-तांबरम समर स्पेशल धनबाद से 01 मई 2024 से 03 जुलाई 2024 तक सप्ताह के प्रत्येक बुधवार को 06.00 बजे खुलकर गुरुवार को 22.45 बजे तांबरम पहुंचेगी. इस स्पेशल में शयनयान श्रेणी के 02 एवं साधारण श्रेणी के 16 कोच होंगे.
>गाड़ी संख्या 06063/06064 ईरोड-धनबाद-ईरोड समर स्पेशल-बोकारो-रांची-राउरकेला-विजयनगरम-विजयवाड़ा के रास्ते चलने वाली गाड़ी संख्या 06063 ईरोड-धनबाद समर स्पेशल ईरोड से 26 अप्रैल 2024 से 28 जून 2024 तक सप्ताह के प्रत्येक शुक्रवार को 13.30 बजे खुलकर रविवार को 08.30 बजे धनबाद पहुंचेगी. गाड़ी संख्या 06064 धनबाद-ईरोड समर स्पेशल धनबाद से 29 अप्रैल 2024 से 01 जुलाई 2024 तक सप्ताह के प्रत्येक सोमवार को 06.00 बजे खुलकर बुधवार को 02.00 बजे ईरोड पहुंचेगी. इस स्पेशल में शयनयान श्रेणी के 02 एवं साधारण श्रेणी के 18 कोच होंगे.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



