
Indian Railways: अब ट्रेन में मां को बच्चे के साथ लेटने में नहीं होगी कोई दिक्कत, रेलवे ने शुरू की ये शानदार सर्विस
AajTak
Indian Railway Baby Birth: अभी यह ट्रायल बेस पर किया गया है, जिसमे सिर्फ एक कोच में लगाया गया है. फीड बैक के बाद आगे की तैयारी की जाएगी. एक अधिकारी ने बताया कि अभी सिर्फ इसी कोच में सुविधा दी गई है, जिसमें आगे अभी ट्रायल रन होने के बाद आगे के बारे में फैसला लिया जाएगा.
Railway Baby Birth: पिछले दिनों मदर्स डे के मौके पर भारतीय रेलवे ने महिला यात्रियों के लिए एक अहम सुविधा देने की पहल की है. इसके तहत जिन महिलाओं के छोटे बच्चे हैं, उनके लिए लखनऊ से दिल्ली के बीच चलने वाली लखनऊ मेल ट्रेन में थर्ड एसी का पूरा कोच डेडिकेट किया गया है. इस कोच में महिला यात्रियों के नवजात के लिए एक बेबी सीट को अटैच किया गया है. इसकी मदद से महिलाएं अपने साथ अपने बच्चे को आसानी से ट्रेन की सीट पर सुला सकेंगी.
जानकारी के अनुसार, अगर किसी महिला को यह बेबी सीट चाहिए तो रिजर्वेशन कराते समय उन्हें रिजर्वेशन फॉर्म पर इस सुविधा की आवश्यकता को मेंशन करना होगा. इसके बाद उपलब्धता के आधार पर यह सीट आपको मिल जाएगी. सुरेश कुमार सपरा (डीआरएम नॉर्थेन रेलवे, लखनऊ) के मुताबिक, अभी यह ट्रायल बेस पर किया गया है, जिसमे सिर्फ एक कोच में लगाया गया है फीड बैक के बाद आगे की तैयारी की जाएगी. अधिकारी ने आगे बताया कि अभी सिर्फ इसी कोच में सुविधा दी गई है, जिसमें आगे अभी ट्रायल रन होने के बाद आगे के बारे में फैसला लिया जाएगा.
वहीं, जब बेबी बर्थ के इस्तेमाल की जरूरत नहीं होगी, तब इसे आसानी से फोल्ड किया जा सकेगा. इसके बाद यह नॉर्मल सीट की तरह बन जाएगी. फिर जब बेबी बर्थ की जरूरत होती है तो फिर से उसे नीचे से सीधा करके बहुत ही आसानी से इसका इस्तेमाल किया जा सकेगा. बेबी बर्थ पूरी तरह से सुरक्षित बनी रहे, इसके लिए रेलवे ने एक स्लाइडर लॉक की सुविधा दी है.
लोगों को कैसे पता चलेगा कि किन सीटों पर ऐसी सुविधा है? रेलवे के अधिकारी ने बताया कि अभी सॉफ्टवेयर पर अपलोड नही है. इस सीट की सिर्फ टीटी को जानकारी है, जिसको बात करके शिफ्ट किया जा सकता है.
क्या रिजर्वेशन करते समय यह सीट शो होगी नहीं, अभी टीटी के पास इसकी जानकारी है और अगर किसी को जरूरत है तो बात करके शिफ्ट कर सकता है. अभी रिजर्वेशन सॉफ्टवेयर पर कोई सुविधा नहीं है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











