
Indian Railway: नहीं लगी वैक्सीन की दोनों डोज तो ट्रेन में नहीं कर सकेंगे सफर, यहां आज से रेलवे के नए नियम लागू
AajTak
Chennai Railway New Rules: तमिलनाडु सरकार के गृह विभाग द्वारा कोरोना वायरस को लेकर जारी की गईं गाइडलाइंस के बाद रेलवे के चेन्नई मंडल ने चेन्नई क्षेत्र के लिए यह नियम लागू किया है. नए नियम आज (सोमवार) से लागू हो गए हैं.
Corona Vaccination Double Dose for Train, IRCTC, Indian Railways: कोरोना वायरस (Coronavirus India Update) एक बार फिर से तेजी से फैल रहा है. देशभर में पिछले चंद दिनों में ही कुछ हजार से बढ़कर पौने दो लाख से अधिक नए मामले सामने आने लगे हैं, जिसके बाद से डर बढ़ने लग गया है. केंद्र सरकार के अलावा राज्य सरकारें भी नई पाबंदियों (Covid-19 Latest Guidelines) को लागू करने लगी हैं. किसी राज्य में नाइट कर्फ्यू लगाया जा रहा है तो कहीं अन्य प्रकार की पाबंदियों को लागू किया जा रहा. इसी तरह अब चेन्नई में उन्हीं लोगों को ट्रेन का सफर करने की अनुमति होगी, जिन्हें कोरोना वायरस वैक्सीन की दोनों डोज (Coronavirus Vaccine Double Dose) लग चुकी होंगी. Dear #Chennai Suburban commuters! Please take note of the new restrictions imposed for travel in Chennai suburban w.e.f 10th January 2022 (Monday) Please follow #COVIDAppropriateBehaviour and travel safely! pic.twitter.com/78pFUPqRLf

मुंबई में अब तक 85 लोगों ने गंभीर बीमारी या दुर्घटना की स्थिति में पैसिव यूथेनेशिया के लिए अपनी सहमति जताई है. शिवसेना (यूबीटी) के बीएमसी समूह नेता अमेय घोले ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के 24 जनवरी 2023 के निर्देशों के अनुसार स्थानीय निकायों के लिए ‘एडवांस मेडिकल डायरेक्टिव’ (AMD) या ‘लिविंग विल’ को स्वीकार करना, सुरक्षित रखना और प्रबंधित करना अनिवार्य है. लिविंग विल एक लिखित दस्तावेज होता है, जिसमें व्यक्ति पहले से यह तय करता है कि भविष्य में गंभीर स्थिति में वह किस तरह का इलाज लेना या न लेना चाहता है. इस पहल से लोगों में अपने चिकित्सा अधिकारों को लेकर जागरूकता बढ़ रही है.

वेस्ट एशिया में बढ़ते तनाव और अमेरिका-ईरान संघर्ष के असर ने कश्मीर के वसंत पर्यटन पर भी असर डालना शुरू कर दिया है. श्रीनगर के बादामवारी और ट्यूलिप गार्डन में फूल पूरी तरह खिले हुए हैं, लेकिन पर्यटकों की संख्या उम्मीद से कम नजर आ रही है. भू-राजनीतिक अस्थिरता और ऊर्जा संकट की आशंका के चलते कई पर्यटक अपनी यात्रा टाल रहे हैं, जिससे पर्यटन कारोबार को झटका लगा है. इससे कश्मीर में पर्यटन से जुड़े व्यवसाय को नुकसान पहुंचा है.

मणिपुर में सुरक्षाबलों का बड़ा एक्शन... उखरूल में 6 अवैध बंकर ध्वस्त, हिंसा रोकने के लिए बड़ी तैनाती
मणिपुर के उखरूल जिले में सुरक्षाबलों ने 6 अवैध बंकर ध्वस्त कर दिए हैं. लितान इलाके में कुकी और नागा समुदायों के बीच बढ़ते तनाव के बीच यह बड़ा एक्शन लिया गया है. क्या है पूरा मामला? जानने के लिए पढ़ें ये पूरी कहानी.










