
Indian Railway: दिल्ली-महाराष्ट्र समेत विभिन्न राज्यों की 300 से ज्यादा ट्रेनें प्रभावित, रेलवे ने अपडेट की कैंसिल ट्रेनों की लिस्ट
AajTak
Cancelled Trains Today: रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट enquiry.indianrail.gov.in के मुताबिक, रेलवे ने आज बिहार, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, पंजाब, पश्चिम बंगाल और ओडिशा समेत विभिन्न राज्यों की ट्रेनों को पूरी तरह से रद्द कर दिया है.
Railway Cancelled Trains Today, 1st March: भारतीय रेलवे (Indian Railway) डेवलपमेंट वर्क, मौसम और अन्य कारणों से रोजाना सैकड़ों ट्रेनें रद्द करता है. जिसकी जानकारी रेलवे ट्रेन इनक्वायरी (Train Enquiry) के लिए बनी NTES नाम की वेबसाइट पर अपडेट की जाती है. ऐसे में अगर आप कहीं ट्रेन से यात्रा की प्लानिंग कर रहे हैं तो प्रभावित ट्रेनों की सूची जरूर देख लें.

मुंबई में अब तक 85 लोगों ने गंभीर बीमारी या दुर्घटना की स्थिति में पैसिव यूथेनेशिया के लिए अपनी सहमति जताई है. शिवसेना (यूबीटी) के बीएमसी समूह नेता अमेय घोले ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के 24 जनवरी 2023 के निर्देशों के अनुसार स्थानीय निकायों के लिए ‘एडवांस मेडिकल डायरेक्टिव’ (AMD) या ‘लिविंग विल’ को स्वीकार करना, सुरक्षित रखना और प्रबंधित करना अनिवार्य है. लिविंग विल एक लिखित दस्तावेज होता है, जिसमें व्यक्ति पहले से यह तय करता है कि भविष्य में गंभीर स्थिति में वह किस तरह का इलाज लेना या न लेना चाहता है. इस पहल से लोगों में अपने चिकित्सा अधिकारों को लेकर जागरूकता बढ़ रही है.

वेस्ट एशिया में बढ़ते तनाव और अमेरिका-ईरान संघर्ष के असर ने कश्मीर के वसंत पर्यटन पर भी असर डालना शुरू कर दिया है. श्रीनगर के बादामवारी और ट्यूलिप गार्डन में फूल पूरी तरह खिले हुए हैं, लेकिन पर्यटकों की संख्या उम्मीद से कम नजर आ रही है. भू-राजनीतिक अस्थिरता और ऊर्जा संकट की आशंका के चलते कई पर्यटक अपनी यात्रा टाल रहे हैं, जिससे पर्यटन कारोबार को झटका लगा है. इससे कश्मीर में पर्यटन से जुड़े व्यवसाय को नुकसान पहुंचा है.

मणिपुर में सुरक्षाबलों का बड़ा एक्शन... उखरूल में 6 अवैध बंकर ध्वस्त, हिंसा रोकने के लिए बड़ी तैनाती
मणिपुर के उखरूल जिले में सुरक्षाबलों ने 6 अवैध बंकर ध्वस्त कर दिए हैं. लितान इलाके में कुकी और नागा समुदायों के बीच बढ़ते तनाव के बीच यह बड़ा एक्शन लिया गया है. क्या है पूरा मामला? जानने के लिए पढ़ें ये पूरी कहानी.










