
Indian Railway: आने वाले दिनों में करने जा रहे ट्रेन से यात्रा तो दें ध्यान, रेलवे ने रद्द कर दीं ये ट्रेनें, कई के रूट भी बदले
AajTak
Train Cancelled List: आने वाले दिनों के लिए कई ट्रेनों के परिचालन को अस्थाई रूप से रद्द कर दिया गया है. वहीं कई ट्रेनों के रुट को बदल दिया गया है. साथ ही, कई ट्रेनों को री-शेड्यूल भी किया गया है.
Indian railway: पूर्व मध्य रेल के पाटलिपुत्र और पहलेजाघाट स्टेशनों के बीच रेलवे द्वारा इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग का काम कराया जा रहा है. जिसके चलते कई ट्रेनों के परिचालन को अस्थाई रूप से रद्द कर दिया गया है. वहीं कई ट्रेनों के रूट को बदल दिया गया है. साथ ही, कई ट्रेनों को री-शेड्यूल भी किया गया है. इस संदर्भ में जानकारी देते हुए पूर्व मध्य रेल के सीपीआरओ राजेश कुमार ने बताया कि पाटलिपुत्र और पहलेजाघाट स्टेशन पर इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग कमीशनिंग हेतु दिनांक 11.01.2022 से 16.01.2022 तक प्री-एन.आई./एन.आई. कार्य किया जाना है. इसके चलते इस रेलखंड से गुजरने वाली ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है.

मुंबई में अब तक 85 लोगों ने गंभीर बीमारी या दुर्घटना की स्थिति में पैसिव यूथेनेशिया के लिए अपनी सहमति जताई है. शिवसेना (यूबीटी) के बीएमसी समूह नेता अमेय घोले ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के 24 जनवरी 2023 के निर्देशों के अनुसार स्थानीय निकायों के लिए ‘एडवांस मेडिकल डायरेक्टिव’ (AMD) या ‘लिविंग विल’ को स्वीकार करना, सुरक्षित रखना और प्रबंधित करना अनिवार्य है. लिविंग विल एक लिखित दस्तावेज होता है, जिसमें व्यक्ति पहले से यह तय करता है कि भविष्य में गंभीर स्थिति में वह किस तरह का इलाज लेना या न लेना चाहता है. इस पहल से लोगों में अपने चिकित्सा अधिकारों को लेकर जागरूकता बढ़ रही है.

वेस्ट एशिया में बढ़ते तनाव और अमेरिका-ईरान संघर्ष के असर ने कश्मीर के वसंत पर्यटन पर भी असर डालना शुरू कर दिया है. श्रीनगर के बादामवारी और ट्यूलिप गार्डन में फूल पूरी तरह खिले हुए हैं, लेकिन पर्यटकों की संख्या उम्मीद से कम नजर आ रही है. भू-राजनीतिक अस्थिरता और ऊर्जा संकट की आशंका के चलते कई पर्यटक अपनी यात्रा टाल रहे हैं, जिससे पर्यटन कारोबार को झटका लगा है. इससे कश्मीर में पर्यटन से जुड़े व्यवसाय को नुकसान पहुंचा है.

मणिपुर में सुरक्षाबलों का बड़ा एक्शन... उखरूल में 6 अवैध बंकर ध्वस्त, हिंसा रोकने के लिए बड़ी तैनाती
मणिपुर के उखरूल जिले में सुरक्षाबलों ने 6 अवैध बंकर ध्वस्त कर दिए हैं. लितान इलाके में कुकी और नागा समुदायों के बीच बढ़ते तनाव के बीच यह बड़ा एक्शन लिया गया है. क्या है पूरा मामला? जानने के लिए पढ़ें ये पूरी कहानी.










