
Indian Premier League: आईपीएल के अगले सीजन को लेकर बीसीसीआई का स्पेशल प्लान, इस्तांबुल में हो सकता है ऑक्शन
AajTak
आईपीएल 2023 के लिए ऑक्शन का आयोजन इस्तांबुल में किया जा सकता है. तुर्की की राजधानी उन पांच संभावित स्थलों में शामिल हैं जहां पर आईपीएल की नीलामी आयोजित हो सकती है. खबरों के मुताबिक सभी 10 फ्रेंचाइजी को 15 नवंबर तक उन खिलाड़ियों की सूची सौंपने को कहा गया है जिन्हें वे रिटेन रखेंगी.
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के आगामी सीजन को लेकर भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) अभी से तैयारियों में जुटी हुई है. खबरों के मुताबिक आईपीएल 2023 से पहले की मिनी नीलामी इस्तांबुल में भी आयोजित की जाती है. बीसीसीआई के एक अधिकारी के अनुसार इस्तांबुल उन पांच संभावित स्थलों में शामिल हैं जहां पर आईपीएल की नीलामी आयोजित हो सकती है.
बीसीसीआई के एक अधिकारी ने पीटीआई को बताया, 'अब तक कोई अंतिम फैसला नहीं किया गया है लेकिन हम इस्तांबुल पर विचार कर रहे हैं. कोविड महामारी शुरू होने के बाद से हम टीम और उनके अधिकारियों से सामान्य माहौल में नहीं मिले हैं और इस तरह हम ऐसा कर सकते हैं. अंतिम फैसला हालांकि सभी हितधारकों से बातचीत के बाद किया जाएगा.'
ये शहर भी नीलामी के दावेदारों में शामिल
तुर्की की राजधानी के अलावा बेंगलुरु, नई दिल्ली, मुंबई और हैदराबाद भी दावेदारों में शामिल हैं. आयोजन स्थल पर अंतिम फैसला हालांकि आईपीएल गवर्निंग काउंसिल की बैठक में किया जाएगा. आईपीएल गवर्निंग काउंसि नए अध्यक्ष अरुण सिंह धूमल की अध्यक्षता में जल्द ही पहली बार बैठक करेगी. पिछले साल के विपरीत इस साल छोटी नीलामी होनी है. रिपोर्ट के मुताबिक सभी 10 फ्रेंचाइजी को 15 नवंबर तक उन खिलाड़ियों की सूची सौंपने को कहा गया है जिन्हें वे रिटेन रखेंगी.
इस्तांबुल को लेकर फिलहाल एक राय नहीं
बीसीसीआई की ओर से एक मौके पर सिंगापुर में वर्कशॉप का आयोजन किया गई था, जबकि एक बार लंदन में भी आईपीएल नीलामी के आयोजन को लेकर चर्चाएं हुई थीं. इस्तांबुल अभी भी सभी हितधारकों की एकमत सर्वसम्मत पसंद नहीं है, लेकिन जब महत्वपूर्ण आईपीएल निर्णयों की बात आती है तो यह हमेशा बीसीसीआई द्वारा लिया जाता है.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









