
Indian Navy के लिए नए हथियार की तैयारी, समुद्र से निकलेंगे 'आत्मघाती ड्रोन्स'
AajTak
Indian Navy New Weapon: भारतीय नौसेना के लिए नए हथियार की तैयारी हो रही है. कुछ ही समय में नौसैनिक पनडुब्बियों में ऐसे ड्रोन्स तैनात किए जाएंगे, जो पानी से निकलकर दुश्मन के जहाज, विमान या जमीन पोस्ट को तबाह कर देंगे. ये आत्मघाती ड्रोन्स होंगे. यानी ये खुद को खत्म करके दुश्मन की पूरी तरह बर्बाद कर देंगे.
भारतीय नौसेना (Indian Navy) की पनडुब्बियों से निकट भविष्य में बेहद खतरनाक आत्मघाती हमलावर ड्रोन निकलेंगे. ये दुश्मन के जहाज, विमान या जमीनी पोस्ट को तबाह कर देंगे. या गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त कर देंगे. इसलिए रक्षा क्षेत्र में काम करने वाली कंपनी लार्सेन एंड टुब्रो (Larsen & Toubro, L&T) ने बेंगलुरु में स्थित एक स्टार्ट-अप कंपनी के साथ समझौता किया है. इस कंपनी का नाम है न्यूस्पेस रिसर्च एंड टेक्नोलॉजी (NRT).
NRT और L&T मिलकर पनडुब्बी से लॉन्च होने वाले मानवरहित एरियल व्हीकल्स (UAVs) यानी ड्रोन्स बनाएंगे. इस तरह के हथियारों का कॉन्सेप्ट कुछ ही देशों के पास है. दोनों कंपनियों के बीच यह समझौता ड्रोन महोत्सव के दौरान हुआ है. इस तरह के हथियार में दो तरह के हिस्से होते हैं. पहला पानी के अंदर का हिस्सा और दूसरा हवा में उड़ने वाला हिस्सा. अगर यह हथियार भारत में विकसित होता है, तो एक बेहद अत्याधुनिक हथियार बनेगा.
L&T signed an MoU with the startup NewSpace Research & Technologies (#NRT) for the development of a new range of submarine-launched UAVs. pic.twitter.com/Z8hb3vVUfO
अभी फिलहाल अमेरिका के पास ही ऐसी टेक्नोलॉजी है. उसने अपनी सबमरीन्स में 'किल चेन' सिस्टम के तहत इस तरह के ड्रोन्स की तैनाती की है. ये किसी भी तरह के सतह और जमीनी टारगेट को भेद सकते हैं. उन्हें नष्ट कर सकते हैं. हाल ही भारतीय नौसेना ने DRDO के जरिए इस तरह के हथियार को बनाने की जरुरत के लिए एक एक्सप्रेशन ऑफ इंट्रेस्ट (EOI) जारी कराया था.
With an aim of providing a fillip to new India's #defence ecosystem, your #TDFguide brings to you another TDF project that will soon open for EOI applications. Visit https://t.co/CN9D0zqgpy for more information.@DRDO_India #atmanirbharbharat #technology #development pic.twitter.com/Wd2JjOkj0E
जिसमें सबमरीन से लॉन्च होने वाले स्विचब्लेड लॉयटरिंग म्यूनिशन और UAVs के विकास की ओर बात की गई थी. इसका मकसद सिर्फ हमला करना ही नहीं, बल्कि निगरानी, जासूसी, सर्विलांस आदि भी है. ऐसे ड्रोन्स की नाक पर इलेक्ट्रो-ऑप्टिकल और इंफ्रारेड सेंसर्स लगे होंगे. हालांकि अभी तक यह नहीं पता चला है कि यह किस तरह से बनाए जाएंगे. कितना समय लगेगा. संचार की क्या तकनीक होगी.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.





