
Indian Idol 12: अमिताभ बच्चन की नातिन को पसंद है ये कंटेस्टेंट, शेयर किया पोस्ट
AajTak
इंडियन आइडल 12 में अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा की पसंद भी सामने आई है. उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शो में अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट को चियर करते फोटो शेयर की है.
इंडियन आइडल 12 टेलीविजन का पॉपुलर सिंगिंग रियलिटी शो है. आम जनता से लेकर सेलेब्स तक में इंडियन आइडल का जादू चलता है. लोगों को नए टैलेंट और उनकी प्रतिभा हमेशा से पसंद आई है. इस बीच इंडियन आइडल 12 में अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा की पसंद भी सामने आई है. उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शो में अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट को चियर करते फोटो शेयर की है. फोटो में सवाई भट्ट उदित नारायण के साथ इंडियन आइडल के मंच पर नजर आ रहा है. इसके तस्वीर के नीचे नव्या ने सवाई का नाम लिखा और हैंड ओवेशन या कहें सवाई के संगीत के प्रति अपना सम्मान जताते हुए इमोजी शेयर की है. शो में सवाई ने उड़ जा काले कांवा गाना गाया था जिसमें उनकी परफॉर्मेंस जजेज समेत नव्या का दिल जीत गई है.More Related News

मुंबई में आयोजित इवेंट 'द ऑनर्स' में जब करीना कपूर खान ने कदम रखा, तो सबकी निगाहें उन्हीं पर ठहर गईं. रेड कार्पेट पर बेबो का अंदाज हमेशा की तरह जुदा और बेहद ग्लैमरस था. इस खास मौके के लिए करीना ने एक बेहद दिलकश लाल रंग का गाउन चुना, जो न केवल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था, बल्कि इसका एक खास ऐतिहासिक कनेक्शन भी था.












