
India vs South Africa 3rd T20: टीम इंडिया वर्ल्ड कप से पहले आजमाएगी बेंच स्ट्रेंथ, अफ्रीका को करेंगे क्लीन स्वीप?
AajTak
टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मैच आज इंदौर में खेला जाएगा. यह मुकाबला शाम 7 बजे से शुरू होगा. भारतीय टीम ने शुरुआती दोनों मैच जीतकर सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बनाई है. अब यदि भारतीय टीम इंदौर में होने वाला तीसरा मैच भी जीत लेती है, तो वह सीरीज पर 3-0 से क्लीन स्वीप कर लेगी...
India vs South Africa 3rd T20: भारतीय क्रिकेट टीम अपने घर में साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज खेल रही है. सीरीज का तीसरा मैच आज (4 अक्टूबर) इंदौर के होल्कर क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. यह मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से शुरू होगा. मैच में टॉस 6.30 बजे होगा.
भारतीय टीम ने शुरुआती दोनों मैच जीतकर सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बनाई है. अब यदि भारतीय टीम इंदौर में होने वाला तीसरा मैच भी जीत लेती है, तो वह सीरीज पर 3-0 से क्लीन स्वीप कर लेगी. यदि ऐसा होता है, तो टी20 वर्ल्ड कप से पहले भारतीय टीम के लिए मनोबल बढ़ाने वाली यह अच्छी बात रहेगी.
कोहली-राहुल के बगैर उतरेगी टीम इंडिया
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली और उप-कप्तान केएल राहुल इस तीसरे टी20 मैच में नहीं खेलेंगे. उन्हें आराम दिया गया है. अब कोहली और राहुल सीधे वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ 23 अक्टूबर को मैदान में दिखेंगे. साउथ अफ्रीका के खिलाफ आखिरी मैच में भारतीय टीम बगैर कोहली और राहुल के उतरेगी.
ऐसे में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और कोच राहुल द्रविड़ के पास अपनी बेंच स्ट्रेंथ को आजमाने का पूरा मौका है. आखिरी मैच में श्रेयस अय्यर भी मैच खेलते दिखाई दे सकते हैं. गेंदबाजी में भी कुछ बड़े बदलाव हो सकते हैं. इस मैच में उन गेंदबाजों को भी मौका दिया जा सकता है, जो वर्ल्ड कप टीम में शामिल हैं.
भारतीय टीम ने जीता लगातार 5वीं सीरीज

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









