
India vs Pakistan Asia Cup: भारत के खिलाफ 'काली पट्टी' बांधकर खेलेगी पाकिस्तान टीम, जानिए क्या है बड़ी वजह
AajTak
भारतीय क्रिकेट टीम को आज एशिया कप में अपना पहला ही मैच पाकिस्तान के खिलाफ खेलना है. यह मैच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा. इस मैच में पाकिस्तान टीम काली पट्टी बांधकर मैदान में उतरेगी. इस बात की जानकारी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने दी है...
India vs Pakistan Asia Cup: एशिया कप 2022 सीजन का दूसरा मैच आज (28 अगस्त) को खेला जाएगा. इस मैच में भारत और पाकिस्तान टीमें आमने-सामने होंगी. यह मुकाबला दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा.
इस मैच में पाकिस्तान क्रिकेट टीम 'काली पट्टी' बांधकर उतरेगी. टीम ने यह फैसला पाकिस्तानी में बाढ़ के कारण जान गंवाने वालों और पीड़ियों को सपोर्ट करने के लिए किया है. यह बात पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम ने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस में कही.
आधिकारिक बयान में दी ये जानकारी
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने एक आधिकारिक बयान जारी किया. इसमें कहा, 'पाकिस्तान क्रिकेट टीम एशिया कप में आज अपना पहला मैच भारतीय टीम के खिलाफ खेलेगी. इस मैच में पाकिस्तान टीम काली पट्टी बांधकर खेलेगी. यह पाकिस्तान में बाढ़ पीड़ितों को सपोर्ट के लिए किया जाएगा.'
क्लिक करें: ऋषभ पंत- दिनेश कार्तिक में कौन होगा OUT? ये हो सकती है भारत-पाकिस्तान की प्लेइंग-11
बाबर ने भी की बाढ़ पीड़ितों के लिए दुआ

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






