
India vs New Zealand 1st Test: बेंगलुरु में बैंड बज गया! चिन्नास्वामी स्टेडियम में 46 पर चित हो गए रोहित के रन'वीर', बने ये शर्मनाक रिकॉर्ड्स
AajTak
बेंगलुरु टेस्ट में भारतीय टीम की पहली पारी 46 रनों पर सिमट गई. भारत का अपने घर ंमें ये न्यूनतम स्कोर रहा. इससे पहले उसने साल 1987 में वेस्टइंडीज के खिलाफ दिल्ली टेस्ट मैच में अपनी पहली पारी में 75 रन बनाए थे.
भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मुकाबले का पहला दिन (16 अक्टूबर) बारिश के चलते धुल गया था. ऐसे में दूसरे दिन मुकाबला शुरू हुआ. मुकाबले में भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. हालांकि उनका ये फैसला बिल्कुल सटीक नहीं बैठा.
मुकाबले में भारतीय टीम कीवी तेज गेंदबाजों के सामने बेबस नजर आई. कीवी तेज गेंदबाजों ने ओवरकास्ट कंडीशन का जमकर फायदा उठाया और भारत की पहली पारी को सिर्फ 46 रनों पर समेट दिया. भारत की ओर से विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत और यशस्वी जायसवाल ही दोहरे अंकों में पहुंच सके. वहीं पांच बल्लेबाज खाता भी नहीं खोल सके. ऋषभ ने 20 और यशस्वी ने 13 रनों का योगदान दिया. न्यूजीलैंड की ओर से तेज गेंदबाज मैट हेनरी ने सबसे ज्यादा 5 विकेट चटकाए. वहीं विलियम ओरोर्के ने चार और टिम साउदी ने एक विकेट हासिल किया.
Innings Break!#TeamIndia all out for 46. Over to our bowlers now! 👍 👍 Match Updates ▶️ https://t.co/8qhNBrrtDF#INDvNZ | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/GhqcZy2rby
♦ देखा जाए तो टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में भारतीय टीम का ये तीसरा न्यूनतम स्कोर रहा. वहीं न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में ये भारत का न्यूनतम स्कोर रहा. इससे पहले भारतीय टीम साल 1976 में वेलिंगटन टेस्ट मैच में अपनी दूसरी पारी में 81 रनों पर आउट हो गई थी. यानी भारतीय टीम ने अपना 48 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है.
♦ बता दें कि टेस्ट क्रिकेट में भारत का न्यूनतम इनिंग्स स्कोर 36 रन है, जो उसने दिसंबर 2020 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड टेस्ट में बनाया था. इसके बाद उसका दूसरा न्यूनतम स्कोर 42 रन है. जून 1974 में इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट मैच के दौरान भारतीय टीम 42 रनों पर ढेर हो गई थी.
♦ भारतीय टीम का अपने घर ंमें ये सबसे न्यूनतम स्कोर रहा. इससे पहले भारत ने साल 1987 में वेस्टइंडीज के खिलाफ दिल्ली टेस्ट मैच में अपनी पहली पारी में 75 रन बनाए थे. साथ ही भारत में किसी टेस्ट मैच में एक टीम का यह न्यूनतम स्कोर रहा. इससे पहले न्यूजीलैंड ने साल 2021 में भारत के खिलाफ मुंबई टेस्ट मैच के दौरान 62 रन बनाए थे.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.

पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.










