
India vs Bangladesh ODI Series: ऋषभ पंत बाहर... रोहित शर्मा-शिखर धवन-विराट कोहली फेल... ये हैं बांग्लादेश से सीरीज हार के 5 गुनहगार
AajTak
भारतीय टीम ने बांग्लादेश दौरे पर लगातार दूसरी वनडे सीरीज गंवा दी है. इससे पहले 2015 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में वनडे सीरीज हारे थे. अब रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम इंडिया के खिलाफ मेजबान बांग्लादेश ने 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है. जानिए सीरीज में हार के सबसे बड़े पांच विलेन कौन हैं...
India vs Bangladesh ODI Series: बांग्लादेश टीम ने अपने ही घर में भारतीय टीम के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है. सीरीज का दूसरा मैच बुधवार को खेला गया, जिसमें भारतीय टीम को 5 रनों से करारी हार झेलनी पड़ी. बांग्लादेश दौरे पर टीम इंडिया की यह लगातार दूसरी सीरीज में हार है. इससे पहले 2015 में हार झेलनी पड़ी थी.
शुरुआती दोनों वनडे मुकाबलों में हार के लिए कोई एक नहीं, बल्कि 5 बड़े कारण रहे हैं. पहले वनडे मैच में बांग्लादेश ने एक विकेट से हराया था. जबकि दूसरे मैच में 5 रनों से शिकस्त दी. आइए जानते हैं दोनों मैचों के वो पांच गुनहगार, जिनकी वजह से सीरीज गंवानी पड़ी...
पूरी तैयारी के साथ दौरे पर ना आना
भारतीय टीम जब बांग्लादेश दौरे पर आई, तब वह पूरी तैयारी के साथ नहीं आई थी. इसका कारण है कि जब बांग्लादेश के खिलाफ पहला वनडे होना था, उससे कुछ देर पहले ही ऋषभ पंत के वनडे सीरीज से बाहर होने की बात सामने आई. जानकारी दी गई कि ऐसा मेडिकल टीम की सलाह पर किया गया है. टीम मैनेजमेंट ने ऋषभ का रिप्लेसमेंट भी नहीं रखा.
पंत की जगह केएल राहुल विकेटकीपिंग कर रहे हैं. कुछ रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि पंत ने छुट्टी ली है. जबकि कुछ में चोट के बारे में बताया गया है. मगर अभी तक किसी भी तरफ से स्पष्ट बयान नहीं आया है. साथ ही अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी भी चोटिल होकर सीरीज से बाहर हो गए थे. उनकी जगह उमरान मलिक को शामिल किया गया. ऐसे में यह साफ होता है कि टीम इंडिया पूरी तैयारी से नहीं आई.
टॉप आर्डर का पूरी तरह फ्लॉप होना

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









