
India vs Afghanistan Series: भारत के खिलाफ ऐतिहासिक सीरीज खेलेगा अफगानिस्तान... आंकड़े देख चौंक जाएंगे
AajTak
अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान रविवारो को ही कर दिया गया है. सीरीज के लिए रोहित शर्मा को कप्तानी सौंपी गई है. जबकि विराट कोहली की भी टी20 फॉर्मेट में वापसी हुई है. सीरीज का पहला मुकाबला 11 जनवरी को मोहाली में होगा.
India vs Afghanistan Series Records & Stats: भारतीय टीम को अपने ही घर में अफगानिस्तान के खिलाफ 3 मैचों की टी20 सीरीज खेलना है. इसके लिए रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम का ऐलान भी कर दिया है. रोहित के साथ विराट कोहली की 14 महीनों बाद टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी हुई है. भारत के खिलाफ अफगानिस्तान टीम की यह ऐतिहासिक सीरीज होने वाली है.
बता दें कि भारतीय टीम और अफगानिस्तान के बीच सीरीज का पहला मुकाबला 11 जनवरी को मोहाली में होगा. फिर दोनों टीमों के बीच दूसरा टी20 मैच 14 जनवरी को इंदौर में खेला जाएगा. फिर बेंगलुरु का एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम टी20 सीरीज के आखिरी मैच की मेजबानी करेगा.
मगर यहां फैन्स के मन में यह सवाल जरूर होगा कि आखिर भारत और अफगानिस्तान के बीच अब तक कितने टी20 मुकाबले या द्विपक्षीय सीरीज खेली जा चुकी हैं? साथ ही दोनों टीमों के बीच ओवरऑल कितनी इंटरनेशनल द्विपक्षीय सीरीज (टेस्ट, वनडे, टी20) खेली गईं?
दोनों टीमों के बीच अब तक एक ही सीरीज हुई
इसके जवाब में जो आंकड़े सामने आए हैं, वो फैन्स को चौंका सकते हैं. दरअसल, भारत और अफगानिस्तान के बीच अब तक सिर्फ एक ही इंटरनेशनल द्विपक्षीय सीरीज खेली गई है. यह टेस्ट सीरीज थी, जो जून 2018 में हुई थी. तब उस द्विपक्षीय सीरीज के तहत सिर्फ एक ही टेस्ट मैच खेला गया था, जिसमें भारतीय टीम ने पारी और 262 रनों के अंतर से जीत दर्ज की थी.
इसके अलावा भारत और अफगानिस्तान के बीच अब तक वनडे और टी20 में कोई भी द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेली गई है. ऐसे में दोनों टीमों के बीच यह पहली टी20 सीरीज होने वाली है. जबकि अफगानिस्तान को भारत के खिलाफ अपनी पहली वनडे सीरीज का इंतजार है.

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












