
India-US Trade Deal: विमान, तेल, फल और शराब... अमेरिका से क्या-क्या खरीदेगा भारत, डॉक्यूमेंट आउट
AajTak
भारत ने अमेरिका से 500 अरब डॉलर के कई औद्योगिकी और टेक्नोलॉजी वस्तुएं खरीदने की सहमति जताई है. वहीं अमेरिका भी भारत के लिए 30 ट्रिलियन का मार्केट खोलने जा रहा है.
भारत और अमेरिका के बीच अंतरिम व्यापार समझौते के फ्रेमवर्क का डॉक्यूमेंट आउट हो चुका है. दोनों देशों ने कई चीजों को लेकर अपनी सहमति जाहिर की है. अमेरिका ने भारत पर रूसी तेल खरीद के कारण लगे एक्स्ट्रा 25 प्रतिशत टैरिफ को हटा दिया है और रेसिप्रोकल टैरिफ को भी 25 फीसदी से घटाकर 18 फीसदी कर दिया है, जो 7 फरवरी से प्रभावी है.
वहीं भारत ने अमेरिका से 500 अरब डॉलर तक कई वस्तुओं को खरीदने की सहमति जाहिर की है. यह फ्रेमवर्क भारत और अमेरिका के बीच 13 फरवरी से शुरू हो रहे व्यापक भारत-अमेरिका द्विपक्षीय व्यापार समझौते को आगे बढ़ाएगा. इस वार्ता के तहत दोनों देशों के लिए बाजार पहुंच बढ़ेगी, सप्लाई चेन को मजबूत किया जाएगा और टैरिफ बैरियर को समाप्त किया जाएगा. इस डील के तहत भारत को अमेरिका का 30 ट्रिलियन डॉलर का मार्केट मिल जाएगा, जिससे एमएसएमई, मछुआरों और महिलाओं को सबसे ज्यादा फायदा होगा.
अमेरिका से क्या-क्या खरीदेगा भारत?
संयुक्त बयान के अनुसार, भारत ने समझौते के लागू होने के छह महीने के भीतर यह निर्धारित करने पर सहमति व्यक्त की है कि क्या अमेरिकी-विकसित या अंतरराष्ट्रीय मानक, जिनमें परीक्षण आवश्यकताएं भी शामिल हैं, भारतीय बाजार में प्रवेश करने वाले अमेरिकी निर्यात के लिए सेलेक्टेड एरिया में स्वीकार्य करेगा.
दोनो देशों को संयुक्त लाभ













