
India-US Tariff: भारत-अमेरिका ट्रेड डील, टैरिफ में कटौती से Tata-Eicher सहित इन कंपनियों को होगा फायदा
AajTak
India US tariff Cut: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस ट्रेड डील का ऐलान करते हुए कहा कि, अमेरिका टैरिफ कम करके 25% से 18% कर देगा. इस ट्रेड डील का सीधा फायदा ऐसी भारतीय कंपनियों को मिलेगा जो अमेरिकी बाजार में अपने प्रोडक्ट्स बेचती हैं. इस डील का असर टाटा मोटर्स और रॉयल एनफील्ड निर्माता आयशर मोटर्स पर भी पड़ेगा.
India US tariff Trade Deal: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस ट्रेड डील का ऐलान करते हुए कहा कि, अमेरिका टैरिफ कम करके 25% से 18% कर देगा. इस ट्रेड डील का सीधा फायदा ऐसी भारतीय कंपनियों को मिलेगा जो अमेरिकी बाजार में अपने प्रोडक्ट्स बेचती हैं. इस डील का असर टाटा मोटर्स और रॉयल एनफील्ड निर्माता आयशर मोटर्स पर भी पड़ेगा.
भारत और अमेरिका के बीच लंबे समय से इंतजार की जा रही ट्रेड डील आखिरकार हो गई है. 2 फरवरी की देर रात नई दिल्ली और वॉशिंगटन के बीच इस अहम समझौते पर सहमति बनी. इस डील के तहत अमेरिका ने भारतीय सामानों पर लगने वाला रेसिप्रोकल टैरिफ 25 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया है. इससे भारत के निर्यात (Export) आधारित सेक्टर को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस ट्रेड डील का ऐलान करते हुए कहा कि यह फैसला तत्काल प्रभाव से लागू होगा. इसका मतलब है कि भारतीय एक्सपोर्टर्स को बिना किसी देरी के टैरिफ में कटौती का फायदा मिलेगा. राष्ट्रपति ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ पर कहा कि, "आज सुबह भारत के प्रधानमंत्री मोदी से बात करना मेरे लिए सम्मान की बात थी. वह मेरे सबसे अच्छे दोस्तों में से एक हैं, और अपने देश के एक शक्तिशाली और सम्मानित नेता हैं."
ट्रंप ने आगे लिखा कि, "हमने कई बातों पर बात की, जिसमें व्यापार, और रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध खत्म करना शामिल है. वह रूसी तेल खरीदना बंद करने और वेनेजुएला से तेल खरीदने पर सहमत हुए. इससे यूक्रेन में चल रहे युद्ध को खत्म करने में मदद मिलेगी. यूनाइटेड स्टेट्स और भारत के बीच एक ट्रेड डील पर सहमती बनी है. जिसके तहत तत्काल प्रभाव से यूनाइटेड स्टेट्स टैरिफ कम करके 25% से 18% कर देगा.
ट्रंप के पोस्ट में आगे लिखा गया है कि, "इसी तरह वे (भारत) भी यूनाइटेड स्टेट्स के अगेंस्ट अपने टैरिफ और नॉन-टैरिफ बैरियर्स को घटाकर ज़ीरो करेंगे. प्रधानमंत्री ने 500 बिलियन डॉलर से ज़्यादा की अमेरिकी एनर्जी, टेक्नोलॉजी, एग्रीकल्चर, कोयला और कई अन्य प्रोडक्ट्स के अलावा, बहुत बड़े लेवल पर "बाय अमेरिकन" (Buy American) के लिए भी कमिटमेंट किया है. भारत के साथ हमारे शानदार रिश्ते आगे और भी मज़बूत होंगे."
डील के ऐलान के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस फैसले पर खुशी जताई. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि "मेड इन इंडिया प्रोडक्ट्स पर अब केवल 18 प्रतिशत टैरिफ लगना भारत के लिए बड़ी उपलब्धि है. उन्होंने 1.4 अरब भारतीयों की ओर से राष्ट्रपति ट्रंप को धन्यवाद भी दिया."

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











