
India-US डील से क्या भारत बनेगा स्मार्टफोन मैन्युफैक्चरिंग का बादशाह
AajTak
India-US Deal: अमेरिका और भारत के बीच एक बड़ा ऐलान हुआ है. अमेरिका ने भारत पर लगने वाले टैरिफ को 25 फीसदी से घटाकर 18 फीसदी करने का ऐलान कर दिया है. पिछले साल अमेरिका ने इस टैरिफ को बढ़ा दिया था. अमेरिका और भारत के बीच स्मार्टफोन एक्सपोर्ट पिछले साल रिकॉर्ड स्तर पर था. आइए जानते हैं इस डील का क्या असर होगा.
अमेरिकी राष्ट्रपति ने भारत पर लगाए टैरिफ को घटा दिया है. सोमवार को ट्रंप ने टैरिफ कट का ऐलान किया है. भारत पर टैरिफ को घटाकर 18 फीसदी कर दिया गया है, जो पहले 25 फीसदी था. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस टैरिफ कट का ऐलान करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति का शुक्रिया अदा किया है.
भारत में ना सिर्फ टैरिफ को अमेरिका ने कम किया है, बल्कि कई देशों के मुकाबले घटाया है. यानी दूसरे देशों के मुकाबले भारत से एक्सपोर्ट होने वाले सामान पर टैरिफ कम होगा. इसका असर इलेक्ट्रॉनिक्स मार्केट पर भी होगा.
पिछले कुछ सालों में भारत, चीन के बाद एक बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफक्चरिंग हब बना है. ऐसे में जब पिछले साल भारत पर अमेरिकी रेसिप्रोकल टैरिफ का ऐलान हुआ, तो ये एक बड़ा झटका साबित हुआ. ऐपल, सैमसंग समेत कई बड़ी स्मार्टफोन कंपनियां भारत में अपने फोन्स को मैन्युफैक्चर करती हैं.
अमेरिकी राष्ट्रपति पिछले साल तमाम कंपनियों पर अमेरिका में मैन्युफैक्चरिंग करने का दबाव बनाते रहे. हालांकि, ऐपल को भारत से एक्सपोर्ट होने वाले स्मार्टफोन्स पर छूट भी दी गई थी. लेकिन ट्रंप इन ऐपल पर लगातार दबाव भी बना रहे थे.
यह भी पढ़ें: India-US Deal: असली 'डील मेकर' तो ये शख्स! जिसने पद संभालते ही 21 दिन में कर दिया खेल
इसकी वजह से मार्केट में एक अनिश्चितता बनी हुई थी. अब अमेरिका ने भारत पर टैरिफ घटाकर 18 फीसदी करने का ऐलान किया है. भारत पर लगा ये टैरिफ वियतनाम से भी कम है, जो एक और प्रमुख इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग मार्केट है. वियतनाम पर 20 फीसदी टैरिफ है. वहीं चीन पर अमेरिका ने 37 परसेंट टैरिफ लगा रखा है. भारत में टैरिफ सबसे कम है.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











