
India tour of Zimbabwe: जिम्बाब्वे ने लगातार तीन सीरीज जीतकर रचा इतिहास, अब टीम इंडिया के लिए बजी खतरे की घंटी
AajTak
भारतीय टीम को इसी हफ्ते जिम्बाब्वे दौरे पर जाना है. यहां टीम इंडिया को शिखर धवन की कप्तानी में जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलनी है. सीरीज के तीनों मैच जिम्बाब्वे की राजधानी हरारे में खेले जाएंगे. तीनों मैच 18, 20 और 22 अगस्त को खेले जाएंगे...
India tour of Zimbabwe: भारतीय क्रिकेट टीम को जल्द ही जिम्बाब्वे दौरे पर जाना है. वहां दोनों टीमों के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी. यहां जिम्बाब्वे को पहले से पता है कि क्रिकेट फैन्स समेत भारतीय टीम उसे हल्के में लेंगे और इस दौरे को आसान समझेंगे.
यही वजह है कि भारत के खिलाफ सीरीज से पहले जिम्बाब्वे ने अपने खेल से कड़े तेवर दिखाए हैं और टीम इंडिया के लिए खतरे की घंटी बजा दी है. जिम्बाब्वे ने बता दिया है कि यदि भारतीय टीम ने उसे कमजोर आंका तो यह उसकी सबसे बड़ी गलती होगी.
जिम्बाब्वे ने पहली बार लगातार कोई तीन सीरीज जीतीं
दरअसल, जिम्बाब्वे ने हाल ही में लगातार तीन बड़ी सीरीज जीती हैं. इसमें दो टी20 और एक वनडे सीरीज रही है. इस तरह जिम्बाब्वे इंटरनेशनल क्रिकेट में पहली बार लगातार कोई तीन सीरीज इतिहास रच दिया है. यह उसका एक रिकॉर्ड है. जिम्बाब्वे ने इस दौरान टी20 वर्ल्ड कप क्वालिफायर सीरीज जीती. वहीं, बांग्लादेश को टी20 के बाद वनडे सीरीज में भी हराया है.
इन तीनों सीरीज में जिम्बाब्वे के स्टार ऑलराउंडर सिकंदर रजा हीरो रहे हैं. उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप क्वालिफायर के फाइनल में नीदरलैंड के खिलाफ 8 रन देकर 4 विकेट झटके और प्लेयर ऑफ द मैच रहे थे.
इसके बाद 36 साल के सिकंदर को बांग्लादेश के खिलाफ दोनों सीरीज में प्लेयर ऑफ द सीरीज चुने गए. उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज के तीन मैच में 2 विकेट लिए और 127 रन बनाए थे. जबकि वनडे सीरीज के तीन मैच में 5 विकेट लिए और 252 रन बनाए.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









