
India tour of England: कप्तान रोहित शर्मा पहुंचे इंग्लैंड, ट्रेनिंग के लिए साथी प्लेयर्स के संग मैदान में उतरे
AajTak
इंग्लैंड दौरे पर टीम इंडिया को रोहित शर्मा की कप्तानी में एक टेस्ट, तीन वनडे और तीन टी20 मैच खेलने हैं. इसके लिए भारतीय टीम ने प्रैक्टिस भी शुरू कर दी...
India tour of England: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा इंग्लैंड दौरे पर पहुंच गए हैं. यहां पहुंचने के साथ ही उन्होंने टीम इंडिया को भी जॉइन कर लिया है. रोहित अपने साथी प्लेयर्स के साथ ट्रेनिंग के लिए मैदान में भी उतरे हैं. इसके कुछ फोटोज भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने ही सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं.
दरअसल, भारतीय टीम इंग्लैंड दौरे पर 16 जून को ही पहुंच गई थी. तब रोहित शर्मा, ऋषभ पंत और श्रेयस अय्यर साथ नहीं गए थे. अब ये तीनों भी इंग्लैंड पहुंच गए हैं. इंग्लैंड दौरे पर टीम इंडिया को रोहित शर्मा की कप्तानी में एक टेस्ट, तीन वनडे और तीन टी20 मैच खेलने हैं.
बीसीसीआई ने फोटोज शेयर किए
BCCI ने कुछ फोटोज शेयर किए हैं. इनमें रोहित शर्मा भी नजर आ रहे हैं. वहीं, दूसरी फोटो में शार्दूल ठाकुर और जसप्रीत बुमराह समेत बाकी प्लेयर्स नजर आ रहे हैं. यह सभी मैदान में ट्रेनिंग करते दिख रहे हैं. बता दें कि टीम इंडिया को 24 से 27 जुलाई के बीच लिस्सेस्टरशायर के खिलाफ वॉर्मअप मैच खेलना है. यह बात बीसीसीआई ने अपने कैप्शन में भी बताई है.
Hello from Leicester and our training base for a week will be @leicsccc 🙌 #TeamIndia pic.twitter.com/MAX0fkQcuc
लिस्सेस्टरशायर ने भी वीडियो शेयर किया

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









