
India Today Conclave: मीडिया संगठन की अगुवाई का ये सबसे बेहतरीन और चुनौतीपूर्ण समयः कली पुरी
AajTak
India Today Conclave 2024 का समापन हो गया है. दो दिन चले इस आयोजन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह समेत कई अन्य वरिष्ठ नेताओं और हस्तियों ने शिरकत की. इंडिया टुडे ग्रुप की वाइस चेयरपर्सन और एग्जीक्यूटिव एडिटर इन चीफ कली पुरी ने सभी मेहमानों का आभार प्रकट किया.
India Today Conclave 2024: इंडिया टुडे कॉन्क्लेव के दो दिवसीय आयोजन के दूसरे और आखिरी दिन इंडिया टुडे ग्रुप की वाइस चेयरपर्सन और एग्जीक्यूटिव एडिटर इन चीफ कली पुरी ने कहा कि मैं किसी मीडिया ऑर्गेनाइजेशन की अगुवाई करने के इससे बेहतरीन और चुनौतीपूर्ण समय की कल्पना नहीं कर सकती. उन्होंने कहा कि आज सोशल मीडिया की लोकप्रियता और उसकी ताकत को कोई नजरअंदाज नहीं कर सकता.
कली पुरी ने अपने संबोधन में कहा कि इस समय दो ऐसे बड़े ट्रेंड देखने को मिल रहे हैं, जो एक-दूसरे के खिलाफ हैं. पहला, सोशल मीडिया ने लोगों को सशक्त किया है, जिससे अभिव्यक्ति की आजादी मजबूत हुई है. इससे देश के एक ऐसे बड़े वर्ग को ताकत भी मिली है, जिसे पहले नजरअंदाज कर दिया जाता था या फिर अनसुना कर दिया जाता था.
उन्होंने कहा कि दूसरा बड़ा ट्रेंड ये है कि सोशल मीडिया पावरफुल तो है, लेकिन टाइम स्पैंड को भी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता. आपके पास कहने को बहुत कुछ है लेकिन कोई सुनना नहीं चाहता. इसलिए हर बार किसी न किसी को लगता है कि उसकी बात सुनी नहीं जा रही.
यह भी पढ़ें: India Today Conclave 2024: क्या 2024 में 2029 की तैयारी है? अरुण पुरी के सवाल पर बोले पीएम मोदी- मैं 2047 के लिए लगा हूं
उन्होंने आगे कहा, 'तो ऐसे समय में मीडिया ऑर्गेनाइजेशन की क्या भूमिका होनी चाहिए? क्या कोई कैमरा, यूट्यूब या ट्विटर अकाउंट के साथ मीडिया ऑर्गेनाइजेशन बन सकता है. क्या ऐसे किसी शख्स को पत्रकार कहा जा सकता है? फेक न्यूज का क्या? एक शख्स जो किसी की नजर में आतंकी है, वो किसी की नजर में स्वतंत्रता सेनानी है. किसी का सच किसी का झूठ है. आप ऐसी स्थिति में क्या करेंगें? हम किन मानकों और रेगुलेशन की बात कर रहे हैं? जब राह चलता इंसान किसी एक्सीडेंट की लाइव स्ट्रीमिंग करता है या किसी रेप विक्टिम को दोषी ठहराता है. आप इसे कैसे देखेंगे जब कुछ मीडिया संगठन बड़े गौरव के साथ सरकार का पक्ष बताते हैं. क्या वे मीडिया संगठन हैं, इंडिपेंडेंट हैं या प्रोपेगैंडा है? दूसरी तरफ, अगर आप हमेशा सरकार विरोधी बातें करते हैं तो क्या आप इंडिपेंडेंट हैं?'
कली पुरी ने आगे कहा, 'मुझे लगता है सच किसी एक तरफ नहीं बल्कि कहीं बीच में होता है. मुझे लगता है कि न्यू मीडिया की भूमिका इन दूरियों को कम करने की है. उसकी जिम्मेदारी लेफ्ट और राइट दोनों तरफ की दूरियों को कम करने की है. हम खबरों को सनसनीखेज बनाने में विश्वास नहीं रखते.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.

भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में सुधार के संकेत देते हुए दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन ने भारतीय नागरिकों के लिए सभी वीजा सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं, जो करीब दो महीने से बंद थीं. यह कदम बांग्लादेश में तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने के तुरंत बाद उठाया गया. भारत विरोधी छात्र नेता उस्मान हादी की हत्या और विरोध प्रदर्शनों के चलते दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण हो गए थे.

फिल्म स्टार रणवीर सिंह को अमेरिका के एक नंबर से दो बार धमकी मिली है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले की पुष्टि की है कि धमकी का ऑडियो नोट अमेरिकन नंबर से आया था. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे हैरी बॉक्सर द्वारा भेजी गई ये धमकी, जिसमें 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी, दिशा पाटनी और अन्य सितारों को भी धमकी मिली है. इस खतरे के पीछे गैंगस्टर नेटवर्क का विस्तार अमेरिका में होना बताया जा रहा है. अनमोल बिश्नोई के खुलासे ने यह भी स्पष्ट किया कि लॉरेंस गैंग का मुख्यालय कनाडा से अमेरिका स्थानांतरित हो चुका है.

केरल के कन्नूर जिले में शुक्रवार को हुए दो बम धमाके से हड़कंप मच गया. पनूर के पास खुदाई के दौरान जमीन में दबा बम फटने से टिपर लॉरी चालक शमिथ लाल घायल हो गया. वहीं, मनोलिक्कावु मंदिर के प्रवेश द्वार के पास अज्ञात व्यक्ति ने सड़क पर बम फेंका. यह घटना मंदिर उत्सव के दौरान CPI(M) और RSS कार्यकर्ताओं के विवाद के बाद हुई.

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आतंकवाद को लेकर महत्वपूर्ण बयान दिया है. उन्होंने कहा कि आतंकवाद को सहना नहीं होगा और आतंकवाद से जुड़े हर व्यक्ति को कड़ी सजा मिलेगी. जो लोग देश के भविष्य को नुकसान पहुंचाने की साजिश रचेंगे, उन्हें मिट्टी में मिलाया जाएगा. मनोज सिन्हा ने स्पष्ट किया कि देशद्रोही और आतंकवादी सात पीढ़ियों तक अपनी सजा याद रखेंगे.

भारतीय यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने कहा है कि जिस देश का सिस्टम और खुद प्रधानमंत्री ही कॉम्प्रामाइज्ड हो चुके हों, उसके खिलाफ आवाज उठाने का मंच आखिर बचता ही कौन-सा है? उन्होंने कहा कि हम महात्मा गांधी के दिखाए रास्ता पर अगर चलना जानते हैं, तो सरदार भगत सिंह के दिखाए रास्ते पर भी चलना जानते है.

हैदराबाद के अमीरपेट इलाके में स्थित एक कोचिंग सेंटर में लगी आग से इलाके में भय फैल गया. यह आग मैत्रीवनम के नीलगिरी ब्लॉक भवन की चौथी मंजिल पर लगी थी, जहां छात्रों को पढ़ाया जाता था. तत्काल आग बुझाने वाली टीम ने मौके पर पहुंचकर आग को नियंत्रित किया और छात्रों तथा लोगों को सुरक्षित निकाला. घटना से परिसर में अफरा-तफरी मच गई, जिससे आसपास के लोग चिंतित हो गए।.



