
India Test Captain, Rohit Sharma: रोहित के समर्थन में उतरे विराट कोहली के कोच, बोले- वह टेस्ट टीम को नई ऊंचाई पर ले जाएंगे
AajTak
पूर्व कप्तान विराट के बचपन के कोच राजकुमार शर्मा ने भी टेस्ट कप्तानी की रेस में सबसे आगे चल रहे रोहित शर्मा के नाम का समर्थन किया है और उन्होंने कहा कि उन्हें भरोसा है कि रोहित टेस्ट टीम को नई उंचाइयों पर ले जाएंगे.
दक्षिण अफ्रीका टेस्ट सीरीज में हार के बाद विराट कोहली ने टीम इंडिया की टेस्ट कप्तानी से इस्तीफा दे दिया था. विराट के इस फैसले के बाद टीम इंडिया को नए कप्तान की तलाश है. विराट के बचपन के कोच राजकुमार शर्मा ने भी इस रेस में सबसे आगे चल रहे रोहित शर्मा के नाम का समर्थन किया है और उन्होंने कहा कि उन्हें भरोसा है कि रोहित टेस्ट टीम को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे.

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












