
India Playing 11 vs Australia 3rd Test: केएल राहुल की हो सकती है छुट्टी, इंदौर टेस्ट में क्या होगी भारत की प्लेइंग-11?
AajTak
इस समय भारतीय टीम अपने घर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 4 मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रही है. टीम इंडिया ने शुरुआती दो मुकाबले जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है. अब तीसरा मुकाबला कल (1 मार्च) से इंदौर में खेला जाएगा. यह मैच दोनों ही टीमों के लिए बेहद खास है. मुकाबला भारतीय समयानुसार 9.30 बजे से खेला जाएगा.
India Playing 11 vs Australia 3rd Test: इस समय भारतीय टीम अपने घर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 4 मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रही है. टीम इंडिया ने शुरुआती दो मुकाबले जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है. अब तीसरा मुकाबला कल (1 मार्च) से इंदौर में खेला जाएगा. यह मैच दोनों ही टीमों के लिए बेहद खास है. मुकाबला भारतीय समयानुसार 9.30 बजे से खेला जाएगा.
तीसरे मैच के लिए भारतीय कप्तान रोहित शर्मा अपनी प्लेइंग इलेवन में एक बड़ा बदलाव कर सकते हैं. यह बदलाव ओपनिंग में हो सकता है. खराब फॉर्म से जूझ रहे ओपनर केएल राहुल को बाहर कर उनकी जगह शुभमन गिल को मौका दिया जा सकता है.
शानदार फॉर्म में चल रहे गिल को मिलेगा मौका?
बता दें कि शुभमन गिल इन दिनों शानदार फॉर्म में चल रहे हैं. उन्होंने इसी साल वनडे में न्यूजीलैंड के खिलाफ दोहरा शतक भी जमाया था. वो टी20 में भी शतक लगा चुके हैं. जबकि राहुल ने पिछली तीन टेस्ट पारियों में सिर्फ 38 रन ही बनाए. इसके अलावा कोई बदलाव होना संभव नहीं है.
pic.twitter.com/3hVeDO2nXD
चोटिल डेविड वॉर्नर और जोश अपने घर लौट गए हैं. कप्तान पैट कमिंस भी तीसरे टेस्ट के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे. ऐसे में स्टीव स्मिथ कप्तानी संभालेंगे. ऐसे में इस तीसरे मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम पूरी तरह से नई मान सकते हैं. टीम में स्टार ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन की वापसी होगी. वह पूरी तरह फिट हो गए हैं.

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












