
India Legends win Road Safety Series: सचिन तेंदुलकर-सुरेश रैना-युवराज सिंह फेल, नमन ओझा ने शतक जड़कर इंडिया लीजेंड्स को जिताया रोड सेफ्टी खिताब
AajTak
सचिन तेंदुलकर की कप्तानी में इंडिया लीजेंड्स ने लगातार दूसरी बार रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज का खिताब अपने नाम कर लिया है. शनिवार को रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए फाइनल मैच में श्रीलंका लीजेंड्स टीम को 33 रनों से करारी शिकस्त दी.
India Legends win Road Safety Series: सचिन तेंदुलकर की कप्तानी में इंडिया लीजेंड्स ने लगातार दूसरी बार रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज का खिताब अपने नाम कर लिया है. रोड सेफ्टी 2022 सीरीज के फाइनल मुकाबले में इंडिया लीजेंड्स ने श्रीलंका लीजेंड्स टीम को 33 रनों से करारी शिकस्त दी.
यह मैच शनिवार को रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया. फाइनल मैच में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था. मैच में सचिन, युवराज सिंह और सुरेश रैना जैसे स्टार खिलाड़ी फ्लॉप रहे.
नमन ओझा के शतक से जीती इंडिया लीजेंड्स
मगर विकेटकीपर बैटर नमन ओझा ने शतकीय पारी खेलते हुए टीम को 20 ओवर में 6 विकेट पर 195 रन के स्कोर तक पहुंचाया. नमन ओझा ने ओपनिंग करते हुए 71 गेंदों पर 108 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 2 छक्के और 15 चौके भी जमाए. जबकि सचिन पहली ही बॉल पर बगैर खाता खोले आउट हो गए थे.
भारतीय गेंदबाजी के आगे श्रीलंकाई टीम ढेर
196 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम शुरुआत से ही लड़खड़ाती नजर आई. भारतीय धारदार गेंदबाजी के आगे श्रीलंकाई टीम ने 41 रनों पर ही अपने शुरुआती 4 विकेट गंवा दिए थे. सनथ जयसूर्या, तिलकरत्ने दिलशान और उपुल थरंगा जैसे खिलाड़ी भी पूरी तरह फ्लॉप रहे.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









