
India Final Scenario in T20 World Cup 2024: सेमीफाइनल में बारिश आई तो बाहर होगी भारतीय टीम? क्या रिजर्ड-डे का नियम, जानिए सबकुछ
AajTak
India Final Scenario in T20 World Cup 2024: टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारतीय टीम ने धमाकेदार प्रदर्शन किया है. उसने अब तक एक भी मैच नहीं हारा और अजेय रहते हुए सेमीफाइनल में एंट्री कर ली है. अब भारतीय टीम का सेमीफाइनल मुकाबला 27 जून को इंग्लैंड के खिलाफ होगा. मगर इस मैच पर बारिश का खतरा मंडरा रहा है.
India Final Scenario in T20 World Cup 2024: रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 में धूम मचा रखी है. टीम ने अब तक इस टूर्नामेंट में कोई भी मैच नहीं गंवाया है. टीम ने ग्रुप स्टेज और फिर सुपर-8 में अपने सभी मैच जीतकर सेमीफाइनल में एंट्री कर ली है.
सबसे अच्छी बात भारतीय टीम के लिए यह रही है कि उसने सुपर-8 के अपने ग्रुप-1 में टॉप पर रहते हुए सेमीफाइनल में एंट्री की है. अब भारतीय टीम का सेमीफाइनल मुकाबला 27 जून को इंग्लैंड के खिलाफ होगा. यह मैच गुयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में खेला जाएगा.
क्या भारत के सेमीफाइनल में रिजर्व-डे होगा?
मगर फैन्स के लिए एक बुरी खबर ये है कि इस मैच पर बारिश का खतरा मंडरा रहा है. यदि बारिश आती है और सेमीफाइनल मुकाबला धुलता है तो क्या होगा? क्या इस मैच के लिए रिजर्व डे रखा गया है? मैच रद्द होता है तो क्या भारतीय टीम बाहर होगी? आइए जानते हैं इन सभी सवालों के जवाब...
बता दें कि इस वर्ल्ड कप में एक सस्पेंस है. वो ये है कि दूसरे सेमीफाइनल के लिए ICC ने कोई भी रिजर्व डे नहीं रखा है. जबकि पहले सेमीफाइनल के लिए रिजर्व-डे रखा गया है. यदि दूसरे सेमीफाइनल में बारिश आती है, तो उस मुकाबले के लिए रिजर्व-डे की बजाय 4 घंटे 10 मिनट का अतिरिक्त समय निर्धारित किया है, ताकि उस मैच को उसी दिन खत्म किया जा सके.
यदि मैच रद्द करना पड़ा तो क्या नतीजा निकलेगा?

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












