
India Export US: हीरे से लेकर रेशम तक... वे चीजें, जिनपर लगेगा 18% टैरिफ, देखें पूरी लिस्ट
AajTak
भारत और अमेरिका के बीच अंतरिम व्यापार समझौते को अंतिम रूप दे दिया गया है, जिसके तहत भारत पर टैरिफ को 50% से घटाकर 18 फीसदी किया गया है. आइए जानते हैं उन चीजों के बारे में, जिनपर अमेरिका का 18 फीसदी टैरिफ लागू रहेगा.
भारत और अमेरिका के बीच एक अंतिरिम व्यापार समझौते को अंतिम रूप दे दिया गया है, लेकिन अभी फाइनल डील पर साइन नहीं हुआ है. वहीं अंतिरिम ट्रेड डील के तहत भारत पर 50 फीसदी टैरिफ को हटाकर अब 18 फीसदी टैरिफ लागू कर दिया गया है.
इसका मतलब है कि भारत से अमेरिका जाने वाली चीजों पर अब अधिकतम टैरिफ 18% लागू होगा यानी कि अमेरिका में भारत जाने वाली चीजें काफी सस्ते दामों पर मिल सकती हैं, जिसका असर ये होगा कि चीन, पाकिस्तान और बांग्लादेश की तुलना में भारत की चीजें अमेरिका में ज्यादा सस्ते दरों पर मिल सकती हैं.
इस कदम से भारतीय कारोबारियों को फायदा पहुंचेगा. खासकर छोटे-मध्यम वर्ग के कारोबार को ज्यादा लाभ होगा. इसके साथ ही महिलाओं और युवाओं के लिए भी रोजगार के नए अवसर डेवलप होंगे. आइए जानते हैं अब वे चीजें, जिनपर 18% तक टैरिफ लागू हो गया है.













