
India China Military Exercise: लद्दाख में तनाव के बीच भारतीय सेना रूस में PLA के साथ करेगी सैन्य अभ्यास
AajTak
भारतीय सेना चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के साथ मिलकर सैन्य अभ्यास करेगी. इस महीने के आखिर में रूस में शुरू होने वाले Vostok-2022 में भारत और चीन के अलावा कई और भी देश शामिल होंगे. बीते साल भारत ने रूस में हुए सैन्य अभ्यास ZAPAD 2021 में भाग लिया था, जिसमें चीन और पाकिस्तान समेत 17 देश शामिल हुए थे.
लद्दाख में चीन के साथ तनाव के बीच भारतीय सेना, पीपल्स लिबरेशन आर्मी के साथ सैन्य अभ्यास करेगी. रूस में इस महीने के अंत में होने वाले Vostok-2022 में चीन की सेना हिस्सा लेगी, इसमें भारतीय सेना भी शामिल होगी.
चीन के रक्षा मंत्रालय ने बुधवार को बयान जारी कर कहा कि चीनी और रूसी सेनाओं के बीच वार्षिक सहयोग योजना और दोनों पक्षों की सहमति के अनुसार, चीनी पीपुल्स लिबरेशन आर्मी रूस में होने वाले सैन्य अभ्यास में शामिल होने के लिए कुछ सैनिकों को भेजेगी. इस सैन्य अभ्यास में भारत और रूस के साथ बेलारूस, ताजिकिस्तान, मंगोलिया और अन्य देश भी शामिल होंगे.
हालांकि रूस में होने वाले Vostok-2022 सैन्याभ्यास में भारतीय सेना की भागेदारी में नई दिल्ली और रक्षा मंत्रालय की ओर से कोई बयान नहीं आया है. बीते साल भारत ने रूस में ZAPAD 2021 में भाग लिया था, जिसमें चीन और पाकिस्तान समेत 17 देश शामिल हुए थे.
30 अगस्त से 5 सितंबर तक सैन्य अभ्यास
रूस की सरकारी समाचार एजेंसी TASS ने बताया कि Vostok-2022 अभ्यास 30 अगस्त से 5 सितंबर तक आयोजित किया जाएगा. TASS की रिपोर्ट की मुताबिक, Vostok-2022 रूस के जनरल स्टाफ प्रमुख वालेरी गेरासिमोव के नेतृत्व में 13 मैदानों में किया जाएगा. रूसी रक्षा मंत्रालय ने पहले कहा था कि अभ्यास के दौरान भाग लेने वाले सैन्य बल पूर्वी क्षेत्र में सैन्य सुरक्षा बनाए रखने के उपायों का अभ्यास करेंगे. चीनी रक्षा विभाग की ओर से कहा गया है कि इस सेनाभ्यास में शामिल होने का उद्देश्य भाग लेने वाले देशों की सेनाओं के साथ व्यावहारिक और मैत्रीपूर्ण सहयोग बढ़ाना, भाग लेने वाले दलों के रणनीतिक समन्वय के स्तर को बढ़ाना और विभिन्न सुरक्षा खतरों से निपटने की क्षमता को बढ़ाना है.
मई 2020 में हुई थी चीन के साथ झड़प

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.

बांग्लादेश में एक तरफ संविधान के रिफॉर्म का सवाल खड़ा है तो दूसरी तरफ यूएस से हुई ट्रेड डील की विसंगतियां. अंतरिम सरकार चला रहे मोहम्मद यूनुस ने जाते जाते तारिक रहमान को ऐसी उलझन में डाला है कि उनके लिए आगे बढ़ना किसी चुनौती से कम नहीं. दोनों में शक्ति संतुलन का सवाल है. रिफॉर्म में आंतरिक शक्ति संतुलन रखना है, जबकि यूएस डील में बाहरी शक्ति संतुलन.

अमेरिका के ओकलाहोमा के जंगलों में लगी आग ने पूरे इलाके में अफरा-तफरी मचा दी. करीब 23 वर्ग मील क्षेत्र में फैल चुकी आग अब उत्तर की और तेजी से बढ़ रही है. मौके पर दमकल की कई गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हैं. वन विभाग के अधिकारियों ने चेतावनी जारी करते हुए राज्य के पश्चिमी हिस्से को खाली कराके लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचा दिया है. देखें यूएश टॉप-10.









