
'INDIA ब्लॉक सिर्फ राष्ट्रीय चुनावों के लिए', शरद पवार का बयान क्या MVA में फूट का संकेत?
AajTak
इंडिया ब्लॉक के दलों के एक-दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ने के सवाल पर शरद पवार ने कहा, 'जब इंडिया ब्लॉक का गठन हुआ था, तब केवल राष्ट्रीय मुद्दों और देश के चुनावों पर चर्चा हुई थी. स्थानीय निकाय चुनावों या राज्य चुनावों को लेकर कोई बातचीत नहीं हुई थी.'
एनसीपी (एसपी) सुप्रीमो शरद पवार ने मंगलवार को संकेत दिया कि उनकी पार्टी उद्धव ठाकरे की शिवसेना के नक्शेकदम पर चलते हुए मुंबई निकाय चुनाव अकेले लड़ सकती है. इसने महा विकास अघाड़ी (एमवीए) में दरार की अफवाहों को बल दे दिया है. मुंबई में मीडिया को संबोधित करते हुए पवार ने कहा कि इंडिया ब्लॉक का गठन केवल राष्ट्रीय स्तर के चुनावों के लिए किया गया था और नगरपालिका या राज्य चुनाव एक साथ लड़ने के बारे में कोई चर्चा नहीं हुई थी.
महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में एमवीए की हार को लेकर चल रहे आरोप-प्रत्यारोप के बीच इस कदम ने गठबंधन की एकता पर सवाल खड़े कर दिए हैं. कुछ महीने पहले ही लोकसभा चुनाव में प्रभावशाली प्रदर्शन के बाद एमवीए गठबंधन राज्य चुनावों में केवल 46 सीटें जीत सका- जिनमें से 20 शिवसेना (यूबीटी), 16 कांग्रेस और 10 एनसीपी (एसपी) को मिलीं. नतीजों के बाद शिवसेना (यूबीटी) के नेताओं के एक वर्ग ने उद्धव ठाकरे से एमवीए से नाता तोड़ने और स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ने का आग्रह किया था.
'जल्द बुलाई जाएगी बैठक'
इंडिया ब्लॉक के दलों के एक-दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ने के सवाल पर शरद पवार ने कहा, 'जब इंडिया ब्लॉक का गठन हुआ था, तब केवल राष्ट्रीय मुद्दों और देश के चुनावों पर चर्चा हुई थी. स्थानीय निकाय चुनावों या राज्य चुनावों को लेकर कोई बातचीत नहीं हुई थी.'
पवार ने कहा कि एमवीए आने वाले 8-10 दिनों में बैठक करेगा, जिसमें स्थानीय निकाय चुनावों के मुद्दे पर चर्चा की जाएगी और इसके बारे में उचित फैसला लिया जाएगा. जहां तक बारामती या इंदापुर नगर परिषदों की बात है, तो हमने एमवीए के साथ चुनाव लड़ने पर भी विचार नहीं किया है. इसका यह भी मतलब नहीं है कि हम एक साथ चुनाव नहीं लड़ेंगे. हमें इस पर एक साथ चर्चा करने की जरूरत है और जल्द ही एक बैठक बुलाएंगे.
'हमें केजरीवाल की मदद करनी चाहिए'

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






