
INDIA गुट में कांग्रेस की मुश्किल राहुल गांधी का नेतृत्व ही नहीं, अडानी-EVM जैसे मुद्दों पर स्टैंड भी | Opinion
AajTak
INDIA ब्लॉक में कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. पहले ममता बनर्जी का नाम लेकर राहुल गांधी के नेतृत्व को चुनौती दी गई, और अब ईवीएम पर अपने स्टैंड को लेकर कांग्रेस निशाने पर आ गई है. अडानी के मुद्दे पर पहले ही अकेली पड़ चुकी है.
न तो राहुल गांधी क्षेत्रीय दलों के नेताओं को बर्दाश्त कर पाते हैं, न वे लोकसभा चुनाव में कांग्रेस का प्रदर्शन हजम कर पा रहे हैं. लोकसभा में विपक्ष का नेता बनने के बाद स्वाभाविक रूप से राहुल गांधी के हाव-भाव में अकड़ तो आ ही गई है, लेकिन साथी नेताओं के प्रति उनका व्यवहार पहले जैसा ही लगता है.
अब तक विपक्ष के नेतृत्व की जब भी बात आई है, सबसे बड़ा विपक्षी दल होने के नाते कांग्रेस की दावेदारी बढ़ जाती है. विपक्ष का नेता होने से तो किसी को दिक्कत नहीं होती, लेकिन वो बात सीधे सीधे प्रधानमंत्री पद से जुड़ जाती है, और बखेड़ा खड़ा हो जाता है.
ऐसा तो है नहीं कि जो विपक्ष का नेता बनेगा, वो स्वाभाविक रूप से प्रधानमंत्री पद का भी दावेदार होगा ही. चूंकि अब तक विपक्षी खेमे में ऐसी ही समझ रही है, इसलिए प्रयास बीच रास्ते में ही दम तोड़ देते हैं.
बीच बीच में नीतीश कुमार और ममता बनर्जी के नाम प्रधानमंत्री पद के लिए उछाले जाते रहे हैं, और अब तो नये दावेदार अरविंद केजरीवाल भी हो गये हैं. चूंकि कांग्रेस प्रधानमंत्री का पद राहुल गांधी के लिए आरक्षित मानती है, इसलिए हमेशा ही टकराव होता रहता है.
अगर कांग्रेस नेतृत्व ये समझ ले कि किसी और के इंडिया ब्लॉक का नेता बन जाने भर से राहुल गांधी की प्रधानमंत्री पद पर दावेदारी नहीं खत्म हो जाती तो भी झगड़ा खत्म हो जाये. लेकिन, जैसे ही विपक्ष के नेता के रूप में राहुल गांधी के अलावा कोई और नाम सामने आता है, कांग्रेस बेचैन हो जाती है.
लोकसभा चुनाव के बाद ये बहस थोड़ी थम गई थी, लेकिन हरियाणा और महाराष्ट्र चुनाव में कांग्रेस की हार के बाद तकरार शुरू हो गई, और तभी तृणमूल कांग्रेस की तरफ से ममता बनर्जी को इंडिया ब्लॉक का नेता बनाने की मांग खड़ी हो गई. समाजवादी पार्टी और लालू यादव ने ममता बनर्जी का नाम लेकर सपोर्ट कर दिया और तभी से बवाल मचा हुआ है.

केरल के कन्नूर जिले में शुक्रवार को हुए दो बम धमाके से हड़कंप मच गया. पनूर के पास खुदाई के दौरान जमीन में दबा बम फटने से टिपर लॉरी चालक शमिथ लाल घायल हो गया. वहीं, मनोलिक्कावु मंदिर के प्रवेश द्वार के पास अज्ञात व्यक्ति ने सड़क पर बम फेंका. यह घटना मंदिर उत्सव के दौरान CPI(M) और RSS कार्यकर्ताओं के विवाद के बाद हुई.

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आतंकवाद को लेकर महत्वपूर्ण बयान दिया है. उन्होंने कहा कि आतंकवाद को सहना नहीं होगा और आतंकवाद से जुड़े हर व्यक्ति को कड़ी सजा मिलेगी. जो लोग देश के भविष्य को नुकसान पहुंचाने की साजिश रचेंगे, उन्हें मिट्टी में मिलाया जाएगा. मनोज सिन्हा ने स्पष्ट किया कि देशद्रोही और आतंकवादी सात पीढ़ियों तक अपनी सजा याद रखेंगे.

भारतीय यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने कहा है कि जिस देश का सिस्टम और खुद प्रधानमंत्री ही कॉम्प्रामाइज्ड हो चुके हों, उसके खिलाफ आवाज उठाने का मंच आखिर बचता ही कौन-सा है? उन्होंने कहा कि हम महात्मा गांधी के दिखाए रास्ता पर अगर चलना जानते हैं, तो सरदार भगत सिंह के दिखाए रास्ते पर भी चलना जानते है.

हैदराबाद के अमीरपेट इलाके में स्थित एक कोचिंग सेंटर में लगी आग से इलाके में भय फैल गया. यह आग मैत्रीवनम के नीलगिरी ब्लॉक भवन की चौथी मंजिल पर लगी थी, जहां छात्रों को पढ़ाया जाता था. तत्काल आग बुझाने वाली टीम ने मौके पर पहुंचकर आग को नियंत्रित किया और छात्रों तथा लोगों को सुरक्षित निकाला. घटना से परिसर में अफरा-तफरी मच गई, जिससे आसपास के लोग चिंतित हो गए।.

राजधानी के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में चल रहे हाई-प्रोफाइल 'एआई इम्पैक्ट समिट' (AI Impact Summit) के दौरान आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सुरक्षा घेरा तोड़कर परिसर के भीतर प्रवेश कर लिया. प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आक्रामक नारेबाजी की और

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.





