
'INDIA' गठबंधन को लेकर पंजाब कांग्रेस में सिर फुटव्वल, टॉप लीडर्स बोले- AAP का साथ मंजूर नहीं
AajTak
पंजाब कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी का खुलकर विरोध कर दिया है. कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने कहा कि उनकी पार्टी राज्य में सार्वजनिक मुद्दों पर सत्तारूढ़ AAP के खिलाफ लड़ाई जारी रखेगी. मालूम हो कि कांग्रेस और AAP उन 26 राजनीतक दलों में शामिल हैं, जो विपक्षी गठबंधन- ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इनक्लुशिव अलायंस’ (INDIA) का हिस्सा हैं.
कांग्रेस और AAP के रिश्तों में सुधार होता नहीं दिख रहा है. कांग्रेस ने बेंगलुरु में विपक्षी दलों की बैठक करने के बाद एकजुटता का संदेश देने के लिए तमाम मतभेदों के बाद भी AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल के लिए अपना सोशल मीडिया का मंच खोल दिया था. अब पंजाब कांग्रेस ने AAP को विपक्षी दलों के गठबंधन INDIA यानी इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस में शामिल करने का विरोध कर दिया है. उसका कहना है कि यह स्वीकार्य नहीं. राज्य पार्टी प्रमुख अमरिंदर सिंह वारिंग ने AAP पर अपनी पार्टी के नेताओं को निशाना बनाने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम ओपी सोनी को जबरन जेल में डाल दिया गया.
अमरिंदर सिंह ने आगे कहा कि कांग्रेस कई मुद्दों पर पंजाब में AAP के खिलाफ लड़ रही है. जिस तरह से हमारे नेताओं को निशाना बनाया गया और जेलों में डाला गया, वह बर्दाश्त करने योग्य नहीं है. हमने कभी शिकायत नहीं की, लेकिन अब उन्होंने हमारे डिप्टी सीएम (पूर्व) ओपी सोनी को गिरफ्तार कर लिया है. बीमार होने के बाद भी उन्हें जबरन जेल में डाल दिया गया. अगर उन्हें कुछ भी हुआ तो AAP जिम्मेदार होगी. उन्होंने ऐलान कर दिया कि पंजाब में कांग्रेस और AAP के बीच कोई समझौता नहीं हो सकता.
कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि उन्हें गठबंधन से कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन AAP को इसमें शामिल करना स्वीकार्य नहीं है. उन्होंने कहा,"हमने अध्यादेश के मुद्दे पर बीजेपी का विरोध किया. हमने कोई राजनीतिक गठबंधन नहीं किया है, न ही हम आपके साथ किसी गठबंधन के पक्ष में हैं. हम इस पार्टी और इसके नेताओं के खिलाफ हैं."
वहीं कांग्रेस की तरफ से AAP के खिलाफ बयान आने के बाद बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल ने घेराबंदी शुरू कर दी है.
पंजाब के बीजेपी चीफ सुनील जाखड़ ने कांग्रेस से यह स्पष्ट करने को कहा कि क्या वह राज्य में सत्तारूढ़ AAP सरकार की विरोधी है. पंजाब के सीएम भगवंत मान को संबोधित करते हुए सुनील जाखड़ ने पूछा, "कांग्रेस और AAP के बीच समझौते के बाद अब क्या हमें कांग्रेस को 'सरकारी पार्टी' या 'विपक्षी पार्टी' कहना चाहिए?"

जिस समय दुनिया में भारत में चल रही AI समिट की वाहवाही हो रही थी. दुनिया के तमाम देशों के राष्ट्रप्रमुख भारत की क्षमताओं और लीडरशिप के कायल हो रहे थे. तब कांग्रेस की यूथ विंग का 'राजनीतिक विरोध'... कुंठा और हताशा की सारी सीमाओं को पार कर गया और फिर उन्होंने जो किया, उसे शर्मनाक, फूहड़ता, निर्लज्जता और 'राजनीतिक अधोपतन' ही कहा जा सकता है. कांग्रेस की यूथ विंग के कार्यकर्ताओं ने किसी पूर्व नियोजित योजना के तहत सुरक्षा घेरा तोड़कर AI समिट में प्रवेश किया.

आज की घटना में यूथ कांग्रेस के नेताओं ने मोदी विरोध में अपने कपड़े उतारकर AI Impact Summit में भारत को अंतर्राष्ट्रीय मंच पर शर्मिंदा किया. इस प्रकार के विरोध को राजनीति नहीं कहा जा सकता क्योंकि यह देश के सम्मान के खिलाफ है. युवा नेताओं की इस हरकत ने देश की छवि को प्रभावित किया है. राजनीतिक विरोध करना अपनी बात सामने रखने का तरीका होता है लेकिन इस तरह के प्रदर्शन से देश के हितों को नुकसान होता है.

यह वीडियो कांग्रेस द्वारा AI समिट में किए गए विरोध प्रदर्शन पर केंद्रित है. दिल्ली पुलिस इस मामले में जांच कर रही है और कई आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. विपक्ष के विरोध ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं कि क्या यह विरोध राजनीतिक साजिश के तहत किया गया है. इस दौरान यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ के जापान दौरे और प्रदेश की सकारात्मक विकास खबरों पर भी चर्चा की गई है. देखें खबरदार.

एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान यूथ कांग्रेस के कुछ नेताओं ने आयोजन स्थल के भीतर विरोध प्रदर्शन किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारे लगाए गए और टी-शर्ट्स पर संदेश लिखे गए. समिट में 100 से अधिक देशों के प्रतिनिधि और कई वैश्विक कंपनियों के प्रमुख मौजूद थे. विरोध के समय और तरीके को लेकर राजनीतिक बहस शुरू हो गई है.

'नफरत की राजनीति से सामाजिक ताना-बाना प्रभावित', कश्मीरी छात्रों पर हमलों की राहुल गांधी ने की निंदा
राहुल गांधी ने कश्मीरी छात्रों और शॉल विक्रेताओं पर बढ़ते हमलों की कड़ी निंदा की है. उन्होंने जम्मू और कश्मीर स्टूडेंट्स एसोसिएशन के संयोजक नासिर खुएहामी को पत्र लिखकर अपनी चिंता जताई. राहुल गांधी ने कहा कि नफरत की राजनीति ने देश के सामाजिक ताने-बाने को कमजोर किया है और अल्पसंख्यकों के खिलाफ उत्पीड़न बढ़ा है.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.





