
INDIA गठबंधन की बैठक शुरू... सोनिया गांधी, अरविंद केजरीवाल मौजूद, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़ेंगे हेमंत सोरेन
AajTak
INDIA गठबंधन की चौथी बैठक आज दिल्ली के अशोका होटल में हो रही है. इस बैठक के लिए कई विपक्षी दलों के नेता सोमवार से ही राजधानी में पहुंचना शुरू हो गए हैं. इस गठबंधन की पहली तीन बैठकें क्रमश: पटना, बेंगलुरु और मुंबई में हुई थीं. राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव, जदयू नेता नीतीश कुमार, टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी दिल्ली, आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल इस बैठक में शामिल होंगे.
INDIA गठबंधन की चौथी बैठक आज दिल्ली के अशोका होटल में हो रही है. इस बैठक के लिए कई विपक्षी दलों के नेता सोमवार से ही राजधानी में पहुंच गए हैं. इस गठबंधन की पहली तीन बैठकें क्रमश: पटना, बेंगलुरु और मुंबई में हुई थीं. राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव, जदयू नेता नीतीश कुमार, टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी दिल्ली, आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल इस बैठक में शामिल हुए हैं.
इस बैठक से पहले कांग्रेस ने 2024 के लोकसभा चुनाव के मद्देनजर 5 मेंबर्स की नेशनल एलायंस कमेटी बनाई है. अशोक गहलोत, भूपेश बघेल, सलमान खुर्शीद और मोहन प्रकाश इसके मेंबर्स हैं. वहीं मुकुल वासनिक को कमेटी का संयोजक बनाया गया है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












