
India की आपत्ति के बावजूद Pakistan Occupied Kashmir पहुंचा मुस्लिम देशों का संगठन OIC
AajTak
OIC, यानी की ऑर्गेनाइजेशन ऑफ इस्लामिक कॉर्पोरेशन (Organisation of Islamic Cooperation). दुनियाभर के मुस्लिम देशों (Muslim Countries) का एक संगठन. इस संगठन ने एक बार फिर भारत, भारत के हितों और उसकी नीतियों के खिलाफ काम किया है. भारत के लाख इनकार और विरोध करने के बावजूद इस संगठन का प्रतिनिधिमंडल पाकिस्तान ऑक्यूपाइड कश्मीर (Pakistan Occupied Kashmir) की ओर से LOC (Line of Control) का दौरा करने पहुंच गया है. ज्यादा जानकारी के लिए देखें वीडियो.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











