
Ind Vs WI T20: मैदान पर एक नहीं 3-3 अर्शदीप सिंह! कन्फ्यूज़ हो गए फैन्स, जानें क्या हुआ?
AajTak
भारत और वेस्टइंडीज़ के बीच जब दूसरा टी-20 मैच हुआ, उस वक्त फैन्स हैरान हो गए क्योंकि तीन-तीन अर्शदीप सिंह मैदान पर थे. दरअसल, ऐसा इसलिए लगा क्योंकि भारतीय टीम के तीन खिलाड़ी जो जर्सी पहनकर खेल रहे थे, उसपर अर्शदीप सिंह का ही नाम लिखा था.
भारत और वेस्टइंडीज़ के बीच खेले गए दूसरे टी-20 में भले ही टीम इंडिया हार गई हो, लेकिन इस मुकाबले ने काफी सुर्खियां बटोरीं. खिलाड़ियों का सामान नहीं पहुंचने की वजह से मैच पहले ही तीन घंटे देरी से शुरू हुआ, उसके बाद मैच में एक नज़ारा ऐसा भी आया जहां फैन्स हक्के-बक्के रह गए. क्योंकि एक ही प्लेयर के नाम की जर्सी तीन खिलाड़ी पहनकर मैदान पर उतरे हुए थे. दरअसल, ये तब हुआ जब सूर्यकुमार यादव, आवेश खान और खुद अर्शदीप सिंह मैदान पर अर्शदीप सिंह के नाम की ही जर्सी पहनकर खेल रहे थे. टीम इंडिया ने इस मैच में पहले बैटिंग की, जब ओपनिंग पर रोहित शर्मा के साथ सूर्यकुमार यादव आए तब वह अर्शदीप सिंह की ही जर्सी पहने हुए थे. इसके अलावा जब टीम इंडिया की बॉलिंग का वक्त आया, तब आवेश खान भी अर्शदीप सिंह की जर्सी पहनकर खेल रहे थे. और खुद अर्शदीप सिंह तो अपनी जर्सी पहने ही हुए थे. मैदान पर एक साथ अर्शदीप के नाम की तीन जर्सी देखकर फैन्स भी कन्फ्यूज़ हो गए.
This kit problem is wild. For a moment, I thought Arshdeep was opening before realising SKY is wearing his jersey. 😂
SKY wearing Arshdeep's jersey lol pic.twitter.com/iqMKzg7mxq
सोशल मीडिया पर इससे जुड़े कई मीम्स भी वायरल हुए, जहां फैन्स ने अलग-अलग रिएक्शन दिया. एक यूज़र ने लिखा कि पहले मुझे लगा कि अर्शदीप सिंह ओपनिंग करने क्यों आ गया, फिर देखा कि वो तो सूर्यकुमार यादव है.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









