
IND Vs WI: जीत के बाद टीम इंडिया ने रिक्रिएट किया युजवेंद्र चहल का मीम, रणवीर सिंह को पहनाए कपड़े
AajTak
वेस्टइंडीज़ को रोमांचक मैच में 2 विकेट से हराने के बाद टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने जमकर जश्न मनाया. युजवेंद्र चहल का फेमस मीम फिर से खिलाड़ियों ने रिक्रिएट किया. इस तस्वीर को राजस्थान रॉयल्स ने एक नया अंदाज़ दिया और इसमें रणवीर सिंह की तस्वीर भी जोड़ दी. ये मज़ेदार मीम आप भी देखिए...
वेस्टइंडीज़ के खिलाफ टीम इंडिया ने लगातार दो वनडे जीतकर सीरीज़ में अजेय बढ़त बना ली है. इस जीत के हीरो ऑलराउंडर अक्षर पटेल रहे, जिन्होंने आखिरी छक्का लगाकर टीम को जीत दिलाई. खिलाड़ियों ने इस जीत जश्न मनाया और स्पिनर युजवेंद्र चहल के मीम को रिक्रिएट भी किया. मज़ेदार बात ये है कि यहां रणवीर सिंह की भी एंट्री हुई है. दरअसल, वेस्टइंडीज़ को दूसरे वनडे में 2 विकेट से हराने के बाद टीम इंडिया के प्लेयर्स ने ग्राउंड पर जश्न मनाया. इस दौरान युजवेंद्र चहल का एक फेमस मीम रिक्रिएट किया गया, जो वर्ल्डकप के वक्त से ही काफी वायरल होता रहा है. राजस्थान रॉयल्स ने एक तस्वीर ट्वीट की है, जिसमें अक्षर पटेल, युजवेंद्र चहल और आवेश खान मैदान पर लेटे हुए हैं. इसी के आगे फोटोशॉप के जरिए रणबीर सिंह को भी दिखाया गया है. रणवीर सिंह ने भी टीम इंडिया की जर्सी पहन रखी है.
Who did it best? 👀👇 pic.twitter.com/ymeyqlgSOM
हाल ही में रणवीर सिंह ने एक मैग्ज़ीन के लिए फोटोशूट करवाया है, जिसमें वह पूरी तरह से न्यूड हैं. उस तस्वीर की काफी चर्चा है और इस बीच राजस्थान रॉयल्स ने भी उस तस्वीर के साथ मज़े ले लिए हैं. बता दें कि युजवेंद्र चहल इंडियन प्रीमियर लीग में राजस्थान रॉयल्स के लिए ही खेलते हैं और कई बार सोशल मीडिया पर इस तरह के मीम्स बनाते रहते हैं.
आपको बता दें कि दूसरे वनडे मैच में वेस्टइंडीज़ ने पहले बैटिंग करते हुए 311 का स्कोर बनाया था, जवाब में भारतीय टीम ने आखिरी ओवर में जाकर इस लक्ष्य को हासिल किया. भारत की तरफ से अक्षर पटेल ने 64 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली थी.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









