
IND vs SL Asia Cup 2022: अब हारना मना है! एशिया कप में आज श्रीलंका का सामना करेगी टीम इंडिया
AajTak
एशिया कप में आज (6 सितंबर) भारत और श्रीलंका के बीच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में मुकाबला होना है. पाकिस्तान के खिलाफ हार के चलते भारतीय टीम के लिए इस मैच में जीत हासिल करना काफी जरूरी है. अफगानिस्तान को हराने के बाद श्रीलंकाई टीम के हौसले काफी बुलंद हैं, ऐसे में भारत के लिए मुकाबला आसान नहीं होने वाला है.
एशिया कप 2022 के सुपर-चार मुकाबले में टीम इंडिया का सामना आज (6 सितंबर) श्रीलंका से है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होना है. पाकिस्तान के खिलाफ हार के बाद भारत के लिए यह मुकाबला करो या मरो सरीखा है. ऐसे में रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम को तीनों डिपार्टमेंट में बेस्ट प्रदर्शन करना होगा.
कोहली का फॉर्म में आना अच्छी बात
पाकिस्तान के खिलाफ मैच में अच्छी बात यह रही कि टॉप-3 बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया था. रोहित, केएल राहुल और विराट कोहली सभी तीनों ने आक्रामक अंदाज में बैटिंग की. कोहली अपनी सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में नहीं हों, लेकिन रविवार को उन्होंने संकेत दिया कि वह इस दिशा में बढ़ रहे हैं. एशिया कप में लगातार दूसरे अर्धशतक के बाद उन्होंने अपने आलोचकों का मुंह भी शांत करा दिया है.
टीम में ऋषभ पंत बनाम दिनेश कार्तिक को लेक बहस जारी है. पाकिस्तान के खिलाफ मैच में दिनेश कार्तिक की जगह दीपक हुड्डा को खिलाया गया था. कार्तिक को हालांकि पहले दो मैचों में बमुश्किल से बल्लेबाजी का मौका मिला ऐसे में उन्हें बाहर रखने से फैन्स हैरान थे. भारत को अपने मध्यक्रम के बारे में फैसला करने की जरूरत है.
क्लिक करें- टी20 वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया के लिए अच्छी खबर, कमबैक करने को तेैयार ये स्टार प्लेयर
चोटिल रवींद्र जडेजा, हर्षल पटेल और जसप्रीत बुमराह की गैरमौजूदगी में भारत के पास गेंदबाजी विभाग में खिलाने के लिए ज्यादा विकल्प नहीं हैं. भारत रविवार को पाकिस्तान के खिलाफ पांच गेंदबाजी ऑप्शन के साथ खेला था और यह फैसला टीम के पक्ष में नहीं रहा क्योंकि भुवनेश्वर कुमार का दिन अच्छा नहीं गया.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









