
IND Vs SL: सीरीज खत्म, मस्ती शुरू! धर्मशाला छोड़ने से पहले टीम इंडिया ने कराया फोटोशूट
AajTak
धर्मशाला में सीरीज का आखिरी मुकाबला खेला गया था. जिसके बाद टीम इंडिया अब टेस्ट मैच खेलने के लिए मोहाली पहुंचेगी. लेकिन धर्मशाला छोड़ने से पहले टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने फोटोशूट करवाया है.
टीम इंडिया ने टी-20 सीरीज में श्रीलंका को 3-0 से हराकर क्लीन स्वीप किया. रविवार को धर्मशाला में सीरीज का आखिरी मुकाबला खेला गया था. जिसके बाद टीम इंडिया अब टेस्ट मैच खेलने के लिए मोहाली पहुंचेगी. लेकिन धर्मशाला छोड़ने से पहले टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने फोटोशूट करवाया है.
कप्तान रोहित शर्मा, उप-कप्तान जसप्रीत बुमराह समेत अन्य कई प्लेयर्स ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीर शेयर की है. धर्मशाला का मैदान काफी खूबसूरत है, जहां ग्राउंड से ही पीछे पहाड़ दिखते हैं.
श्रेयस अय्यर और बाकी प्लेयर्स ने भी एयरपोर्ट पर तस्वीरें खिंचवाईं. इन तस्वीरों में आवेश खान, रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव समेत अन्य प्लेयर्स दिख रहे हैं.













