
IND vs PAK Women World Cup: पूजा-स्नेह ने मुश्किल से निकाला, तो राजेश्वरी ने पाकिस्तान टीम को समेटा, ये हैं जीत की स्टार्स
AajTak
महिलाओं के वर्ल्ड कप में भारतीय टीम ने अपने पहले ही मैच में पाकिस्तानी टीम को 107 रन के बड़े अंतर से हराया है. जीत के लिए पूजा वस्त्रकार को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया है...
IND vs PAK Women World Cup: महिलाओं के क्रिकेट वर्ल्ड कप में भारतीय टीम की जीत से शुरुआत हुई है. पहले ही मैच में पाकिस्तानी टीम को 107 रन के बड़े अंतर से हराया है. वर्ल्ड कप में भारतीय टीम पाकिस्तान से अब तक नहीं हारी है. यह चौथी जीत है.
जीत के लिए पूजा वस्त्रकार को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया है. उन्होंने 114 रन पर छह विकेट के बाद मुश्किल में दिख रही भारतीय टीम को संभाला. पूजा ने वर्ल्ड कप में अपनी पहली फिफ्टी लगाई. इसको बदौलत भारतीय टीम का स्कोर 244 तक पहुंचा.
पूजा वस्त्रकार ने 59 बॉल पर 67 रन की पारी खेल टीम को संभाला था. उन्होंने 7वें विकेट के लिए स्नेह राणा के साथ मिलकर 97 बॉल पर 122 रन की अहम पार्टनरशिप की थी. इसी के दम पर टीम इंडिया ने पाकिस्तान के खिलाफ 107 रन की बड़ी जीत दर्ज की.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









