
IND vs PAK T20 WC 2022: मेलबर्न बना 'बदलापुर', पाकिस्तान को पीट भारत ने बराबर किया पिछले साल की हार का हिसाब
AajTak
भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2022 में अपने अभियान का शानदार आगाज किया. रविवार (23 अक्टूबर) को मेलबर्न में हुए आयोजित मुकाबले भारतीय टीम को पाकिस्तान के खिलाफ चार विकेट से जीत हासिल हुई. इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने पिछले साल दुबई के मैदान पर मिली हार का बदला ले लिया.
टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2022 में अभियान का शानदार आगाज किया है. रविवार (23 अक्टूबर) को मेलबर्न में हुए आयोजित मुकाबले में में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को चार विकेट से मात दी. अब रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय टीम ग्रुप-2 के अपने अगले मुकाबले में 27 अक्टूबर को नीदरलैंड का सामना करेगी.
... 364 दिन बाद हुआ बदला पूरा
इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने पिछले साल के टी20 वर्ल्ड कप में मिली हार का बदला ले लिया. पिछले साल के टी20 वर्ल्ड कप में भारत को पाकिस्तान के खिलाफ 10 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था. यह वर्ल्ड कप के इतिहास में भारतीय टीम की पाकिस्तान के खिलाफ पहले हार थी. अब 364 दिन बाद मेलबर्न में मिली इस जीत ने उस हार के गम को भुलाने में काफी सहायता की है.
रिजवान-बाबर ने नहीं दिया था कोई चांस
दुबई में हुए उस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने सात विकेट पर 151 रन बनाए थे. विराट कोहली ने 49 गेंदों पर 57 और ऋषभ पंत ने 39 रनों का अहम योगदान दिया था. पाकिस्तान की ओर से शाहीन आफरीदी ने सबसे ज्यादा तीन विकेट चटकाए. जवाब में पाकिस्तान ने 17.5 ओवर में ही बगैर नुकसान के 152 रन बनाकर मैच जीत लिया. विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान ने 79 और कप्तान बाबर आजम ने 68 रनों की नाबाद पारियां खेली थीं.
क्लिक करें- फ्री-हिट पर बोल्ड हुए थे कोहली, फिर भी बनाए 3 रन, क्या है वो नियम?

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









